30.7 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमराजनीतिशरद पवार को फिर से पीएम कैंडिडेट बनना है क्या? नवाब मलिक...

शरद पवार को फिर से पीएम कैंडिडेट बनना है क्या? नवाब मलिक बोले विपक्ष…

Google News Follow

Related

मुंबई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कहा कि उसके प्रमुख शरद पवार विपक्षी दलों और खास तौर पर क्षेत्रीय दलों का एकीकृत मोर्चा बनाने का प्रयास करेंगे। राकांपा के प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बयान को उद्धृत करते हुए यह बात यहां संवाददाताओं से कही।
बनर्जी ने कहा कि विपक्ष की एकता जरूरी है। मलिक ने कहा, ‘‘शरद पवार ने भी बंगाल चुनावों से पहले सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया। अगले कुछ दिनों में पवार विपक्षी दलों और खास तौर पर क्षेत्रीय दलों की एकता के लिए काम करेंगे।’’ बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की निंदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल 100 दिनों तक निर्वाचन आयोग के प्रभार में रहा।
चुनाव प्रचार के दौरान भी हिंसा की खबरें आईं…जवाबदेही तय करने की जरूरत है। चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की निंदा करने की जरूरत है।’’ भाजपा को निशाना बनाते हुए मलिक ने कहा कि भगवा दल को नफरत की राजनीति बंद करनी चाहिए और ममता बनर्जी सरकार को काम करने देना चाहिए।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,344फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें