27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनिया"क्रिकेट पर राजनीति का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए": BCCI के फैसले...

“क्रिकेट पर राजनीति का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए”: BCCI के फैसले पर शशी थरूर की पहली प्रतिक्रिया

मुस्तफिज़ुर रहमान के समर्थन में बोले कांग्रेस सांसद

Google News Follow

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिज़ुर रहमान को IPL 2026 नीलामी में चुनने के बाद उठे विवाद के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि क्रिकेट को राजनीतिक और सामाजिक तनावों से अलग रखा जाना चाहिए। दरअसल BCCI की ओर से बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज को रिलीज़ करने के आदेश दिए गए है, जिससे वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल नहीं पाएंगे। दौरान विवाद पर कांग्रेस सांसद ने जोर देकर कहा कि खेल को क्षेत्रीय या कूटनीतिक विवादों का “बोझ” नहीं उठाना चाहिए।

एएनआई से बातचीत में शशि थरूर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों को लेकर केकेआर की साइनिंग को निशाना बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “क्रिकेट को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों का बोझ नहीं उठाना चाहिए। हमें कुछ क्षेत्रों को दूसरों से अलग रखने की कोशिश करनी चाहिए।” थरूर के अनुसार कि भारत को पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता कूटनीतिक स्तर पर उठाते रहना चाहिए, लेकिन इन मुद्दों को खेल से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

मुस्तफिज़ुर रहमान का बचाव करते हुए थरूर ने कहा कि इस पूरे विवाद में खिलाड़ी को बेवजह घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा, “मुस्तफिज़ुर रहमान एक क्रिकेटर हैं और इन चीज़ों से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन पर व्यक्तिगत रूप से न तो किसी तरह की नफरत फैलाने का आरोप है और न ही किसी हमले का समर्थन करने का। इन दोनों बातों को मिलाना बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है।”

शशि थरूर ने क्षेत्रीय अलगाव की राजनीति के खिलाफ भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के चलते पड़ोसी देशों से खेल संबंध तोड़ना किसी भी तरह से रचनात्मक समाधान नहीं है। इस संदर्भ में उन्होंने सवाल उठाया, “अगर हम ऐसा देश बन जाएं जो अपने सभी पड़ोसियों को अलग-थलग कर दे और कहे कि हम किसी के साथ नहीं खेलेंगे, तो इससे आखिर क्या हासिल होगा?”

थरूर ने KKR के फैसले को पूरी तरह क्रिकेटिंग निर्णय बताया और कहा कि इसमें राजनीति का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के भौगोलिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि सहयोग और संवाद, जिसमें खेल भी शामिल है, दोनों देशों के लिए ज़रूरी है।

इस बीच, IPL 2026 में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी सतर्क रुख अपनाया है। BCCI को इस मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई औपचारिक निर्देश नहीं मिला है। यह विवाद उस समय तेज़ हुआ जब पिछले महीने आईपीएल मिनी-ऑक्शन में KKR ने मुस्ताफिज़ुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए।

यह भी पढ़ें:

मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स

मोटापा नहीं, सर्दियों में शरीर का सुरक्षा कवच है ‘ब्राउन फैट’, जानें क्यों है जरूरी

IPL 2026: BCCI से KKR को बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ को रिलीज़ करने का निर्देश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें