30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमन्यूज़ अपडेटअब शिंदे सरकार 4 जुलाई को सदन में करेगी शक्ति परीक्षण का...

अब शिंदे सरकार 4 जुलाई को सदन में करेगी शक्ति परीक्षण का सामना 

Google News Follow

Related

 महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार चार जुलाई को विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। आवश्यकता पड़ने पर इस पद के लिये तीन जुलाई को चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन जुलाई को ही दो दिवसीय विशेष सत्र शुरू हो रहा है।

कांग्रेस के नाना पटोले के पिछले साल फरवरी में इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली था। विधानभवन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चार जुलाई को सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके पहले विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 2 व 3 जुलाई को बुलाया गया था पर हैदराबाद में होेने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की वजह से यह फेरबदल हुआ है।

ये भी पढ़ें

संभाजी नगर के खिलाफ सड़क पर उतरे तो मनसे देगी मुंहतोड़ जवाब

साढ़े तीन सौ रुपये घूस का मुकदमा 24 साल चला

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें