28 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटशिवसेना विधायक दिलीप लांडे भी गुवाहाटी पहुंचे

शिवसेना विधायक दिलीप लांडे भी गुवाहाटी पहुंचे

 बागी विधायकों को डराने में जुटी उद्धवसेना  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
असम की राजधानी गुवाहाटी में बैठे शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के पास न जाने कैसे चुुंबक है कि हर दिन कोई न कोई शिवसेना विधायक उनके आकर्षण में खिंचा गुवाहाटी पहुंच जा रहा है। शुक्रवार को मुंबई की चांदीवली सीट से शिवसेना विधायक दिलीप मामा लांडे भी गुवाहाटी पहुंच कर शिंदे खेमे में शामिल हो गए। इससे अब शिंदे खेमे में शिवसेना के 38 विधायक हो गए हैं जबकि निर्दलीय विधायकों को मिला कर यह संख्या 46 तक पहुंच गई है।

दल बदल कानूून के मुताबिक विधायकों की दो तिहाई संख्या होने पर वे अलग गुट के तौर पर मान्यता हासिल कर सकते हैं। शिवसेना के कुल 55 विधायक हैं। इस लिहाज से शिंदे गुट को विधानसभा में अलग दल के रूप में मान्यता के लिए 37 विधायकों की जरुरत थी। अब उनके पास इससे अधिक शिवसेना विधायक हैं। इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने बागी विधायकों को धमकाना शुरु कर दिया है। गुरुवार को उद्धव गुट की तरफ से शिवसेना के 12 बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष को पत्र दिया था। शुक्रवार को इसमें और चार नाम जोड़े गए।

इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग
1 ) एकनाथ शिंदे
2) अब्दुल सत्तार
3) संदीपान भुमरे
4) प्रकाश सुर्वे
5) तानाजी सावंत
6) महेश शिंदे
7) अनिल बाबर
8) यामिनी जाधव
9) संजय शिरसाट
10) भरत गोगावले
11) बालाजी किणीकर
12) लता सोनावणे
13) सदा सरवणकर
14) प्रकाश आबिटकर
15) संजय रायमूलकर
16) रमेश बोरनारे

ये भी पढ़ें

गुजरात दंगा: सुप्रीम कोर्ट ने जाकिया जाफरी की याचिका को ख़ारिज किया   

महाराष्ट्र संकट: असम सीएम सरमा ने चौंकाया, संजय राउत ने धमकाया     

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,335फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें