30 C
Mumbai
Tuesday, November 24, 2026
होमराजनीतिशिवसेना ने बीएमसी में किया 1 लाख 25 हजार करोड़ का घोटाला:आशिष...

शिवसेना ने बीएमसी में किया 1 लाख 25 हजार करोड़ का घोटाला:आशिष शेलार

Google News Follow

मुंबई। वरिष्ठ भाजपा नेता-विधायक आशिष शेलार ने आरोप लगाया है कि मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में सत्तारुढ शिवसेना ने अब तक 1 लाख 25 हजार करोड़ का घोटाला किया है। वांद्रे पूर्व विधानसभा (जवाहर नगर) में आयोजित भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के चौपाल कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शेलार ने कहा कि यह सब पैसा लोगों का था, और इसे आम जनता के भलाई पर खर्च किया जाना चाहिए था। इन घोटाले की वजह से आज आम मुंबईकर बेहाल है।

श्री शेलार ने कहा कि आगामी मुंबई महानगरपालिका में उत्तर भारतीय समाज को उनकी भूमिका के अनुसार टिकट में भी प्राथमिकता दी जायेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने कहा कि चौपाल के माध्यम से हम समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास कर रहे है। महानगरपालिका में सत्ता आते ही सभी उत्तर भारतीयों के समस्य़ाओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हल करने की व्यवस्था करेंगे। दैनिक छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिये धक्के खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा भी करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के कुशल नेतृत्व में हम सब संगठित होकर इस बार मुंबई महानगरपालिका पर भाजपा का ध्वज लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। इस मौके पर उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, सचिव महेश पारकर, प्रवक्ता मिडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह, ज़िला अध्यक्ष सुषम सावंत , जिला महामंत्री नितेश राजहंस सिंह, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद थे।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें