25 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउद्धव ठाकरे को लग सकता है झटका: ​खोतकर ने सीएम शिंदे से...

उद्धव ठाकरे को लग सकता है झटका: ​खोतकर ने सीएम शिंदे से की मुलाकात!

अर्जुन खोटकर ने कहा है कि वह अंत तक उद्धव ठाकरे के साथ रहेंगे। मैं शिव सैनिक का हूं। मैं अभी तक शिंदे समूह में नहीं गया हूं। अर्जुन खोतकर ने ​सफाई​ देते हुए कहा ​कि मैं निजी काम से ​मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास ​गया था।​​

Google News Follow

Related

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। एक तस्वीर सामने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में जैसे भूचाल आ गया है। इस तस्वीर में ​जालना से शिवसेना के पूर्व विधायक अर्जुन खोतकर सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाक़ात कर रहे हैं। अब महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और अर्जुन ​​खोतकर के बीच हुई मुलाकात की राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि जब अर्जुन खोतकर ने सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात की तो उस भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे मौजूद थे। हालांकि, शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर ने कहा है कि वह अंतिम समय तक उद्धव ठाकरे के साथ ही रहेंगे। मैं शिवसैनिक हूं और मैं अभी सीएम शिंदे के साथ नहीं गया हूं। अर्जुन खोतकर ने ​इस मुलाक़ात पर सफाई​ देते हुए कहा ​कि मैं निजी कार्य से ​मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिला था। इसके अन्य मतलब न लगाया जाए।
उधर, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पार्टी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ठाकरे परिवार से सरकती पार्टी की बागडोर से चिंतित नजर आ रहा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि  जालना के पूर्व विधायक अर्जुन खोतकर उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें

पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय मारवाड़ी ​गिरोह​ का​ पर्दाफाश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें