सिद्धरामैया का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ दावा हुआ फर्जी साबित, सोशल मीडिया ने खोली पोल!

सिद्धरामैया का ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’ दावा हुआ फर्जी साबित, सोशल मीडिया ने खोली पोल!

siddaramaiah-fake-world-record-claim-social-media-controversy

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया द्वारा अपने शक्ति योजना और KSRTC के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (LBWR) से मिली दुनिया के रिकॉर्ड की प्रमाण-पत्र साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। यूजर्स ने जल्दी ही पता लगाया कि LBWR, जो एक निजी कंपनी थी, जुलाई 2025 में यूके में भंग कर दी गई थी, जिससे प्रमाण-पत्र की वैधता पर सवाल उठ गए।

अपने सोशल मीडिया x पोस्ट में सिद्धारमैया ने शक्ति योजना पर कहा “महिलाओं द्वारा प्राप्त मुफ्त बस सवारी की सबसे बड़ी संख्या, 564.10 करोड़ यात्राएं” और केएसआरटीसी “1997 से 464 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों के साथ दुनिया में सबसे अधिक पुरस्कार विजेता सड़क परिवहन निगम” है, और प्रमाणन प्राधिकरण के रूप में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (एलबीडब्ल्यूआर)ने इसकी दखल ली। हालांकि लोगों ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इन दावों पर खूब खिल्ली उड़ाई, जिससे होश में आते ही मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट डिलीट की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रमाण-पत्र की कई खामियों और विसंगतियों की ओर ध्यान दिलाया। जैसे कि “record” और “records” शब्दों का असंगत उपयोग, भाषा और फॉर्मेटिंग में गलतियां, और कुछ ने यह तंज भी कसा कि, “किसी ने करोल बाग में इसे तैयार किया है,” जिसका इशारा था कि दस्तावेज़ संभवत: भारत में तैयार किया गया, न कि किसी विश्वसनीय ब्रिटिश संस्थान द्वारा।

भाजपा नेता सीटी रवि ने इस विवाद का राजनीतिक लाभ उठाते हुए कहा कि यह प्रमाण-पत्र जाली जैसा लगता है, और कांग्रेस सरकार को शकास्पद मान्यता पर भरोसा करने या उसका राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, “यह प्रमाण-पत्र उतना ही फर्जी लगता है जितनी कि कांग्रेस सरकार खुद!” सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे सिद्धरामैया के भ्रामक प्रचार का उदाहरण करार दिया, जबकि कुछ ने इसे साक्ष्य रहित राजनीतिक शोभा समारोह के रूप में देखा।

यह भी पढ़ें: 

Gujrat: हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, रिवाबा जडेजा समेत 19 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह!

पीएम मोदी के बचाव में आयी अमेरिकी गायिका, राहुल गांधी पर किया तंज

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नासिक में BAPS संतों से की भेंट, दीवाली की शुभकामनाएं दी!

Exit mobile version