38 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमक्राईमनामागोमा गिरने के बाद किंशासा में सन्नाटा, देशभर में दहशत का माहौल!

गोमा गिरने के बाद किंशासा में सन्नाटा, देशभर में दहशत का माहौल!

कोंगो में बढ़ते गृहयुद्ध के आसार अफ्रीका के लिए चिंताजनक अंदेशे पेश करते हैं खासतौर पर भारत और कांगो के संबंधों को कमज़ोर करते दिखते हैं|

Google News Follow

Related

पिछले दिनों डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो के गोमा शहर में एम23 आतंकियों के हमले बाद से देशभर में दहशत का माहौल है|भारतीय दूतावास ने सूचना जारी करते हुए सभी भारतीय अप्रवासियों से अनुरोध किया कि वे गोमा छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाये लेकिन अब ऐसा लगता है कि कांगो में गोमा से लेकर राजधानी किंशासा तक कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है| 

बता दें कि मिलिटेंट ग्रुप और रवांडा की फ़ोर्स स्थायी लोगो को खदेड़ दिया है जिससे लोग जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए हैं, बिगड़ते हालातों को मद्देनज़र रखते हुए सभी देशो के दूतावास ने सुरक्षा नियम जारी कर दिए हैं| 

मौजूदा प्रशासन और देश की फ़ोर्स अब तक असफल साबित हुयी है और यह बढ़ती चिंता का विषय है| हाल ही में भारतीय अधिकारियों की ओर से यह सूचना आयी है की उन्होने सभी भारतीयों को वहां से सुरक्षित स्थानों पर जाने की आग्रह की है और वह से लोगों को निकलने के प्रयासों में भी लगे हुए हैं| 

हालांकि उनकी सुरक्षा पर भी कई सवाल उठ रहे हैं क्योंकि रवांडा, फ्रांस, बेल्जियम, केन्या और अमेरिका जैसे देशों के दूतावास पर भारी हमले हुए हैं| कोंगो में बढ़ते गृहयुद्ध के आसार अफ्रीका के लिए चिंताजनक अंदेशे पेश करते हैं खासतौर पर भारत और कांगो के संबंधों को कमज़ोर करते दिखते हैं|

यह भी पढ़ें-

Fighter Plane Crash: एयरफोर्स का लड़ाकू विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,066फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें