अब पाकिस्तान का आतंकी चेहरा दुनिया के सामने बेनकाब करने के लिए भारत की तरफ से विदेशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजा गया है। उसमें से एक प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के नेता और सांसद शशि थरूर भी शामिल हैं। वह दुनिया में लगातार कई देशों में जाकर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब कर रहे हैं। लेकिन, भारत में उनको लेकर सियासी पार्टियों के बीच खूब बयानबाजी हो रही है।
शशि थरूर की पार्टी कांग्रेस के नेता ही उनके इस व्यवहार से खुश नजर नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से कांग्रेस को तमाम आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसे में पंजाब के जालंधर पहुंचे आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा से जब शशि थरूर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जो कहा वह कांग्रेस के लिए भी परेशानी खड़ी करने वाला है।
दरअसल, इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के तौर पर आम आदमी पार्टी भी इसका हिस्सा है। वहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस नेताओं के व्यवहार पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दुनियाभर में भारत का पक्ष रखना है। किसी भी पार्टी का नेता हो, वह भारत का नेता है।
दूसरी ओर, पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान को लेकर कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को चुनाव लड़ने का अधिकार है।
राहुल गांधी ने पीएम को लिखा पत्र, पाक गोलाबारी पीड़ितों हेतु राहत मांगी!



