29.1 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमराजनीतिBJP नेता ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा- खुर्शीद की पुस्तक को...

BJP नेता ने गृहमंत्री को लिखा पत्र, कहा- खुर्शीद की पुस्तक को करें प्रतिबंधित    

Google News Follow

Related

बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। गोशामहल के विधायक सिंह तेलंगाना विधानसभा में भाजपा के फ्लोर लीडर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में राजा सिंह ने आरोप लगाया कि खुर्शीद की नई पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या नेशनहुड इन आवर टाइम’ “धार्मिक भावनाओं को आहत” करती है।

भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब में ‘हिंदुत्व’ की आईएसआईएस और बोको हरम जैसे कट्टरपंथी इस्लामी संगठनों से तुलना की है। भाजपा विधायक राजा सिंह ने अमित शाह को लिखे पत्र में कांग्रेस नेता पर “हिंदुओं को बदनाम करने और हिंदुत्व और हिंदू डर पैदा करने के बारे में गलत धारणा बनाने” का आरोप लगाया है। सिंह ने इसके अलावा कांग्रेस पर गलत प्रचार करने का भी आरोप लगाया है।
बता दें कि इस पुस्तक का विवाद शुरू होने के दो दिन बाद राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व और हिंदू पर बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था। जबकि, कांग्रेस के ही नेता रशीद अल्वी ने भी उन्ही दिनों  संभल में यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया था कि जय श्रीराम का नारा लगाने वाले सभी मुनि नहीं है। वहीं, खबर है कि सलमान खुर्शीद के नैनीताल वाले घर में तोड़ फोड़ और आगजनी की गई है। उन्होंने तोड़फोड़ का आरोप हिन्दू संगठन पर लगाया है।

ये भी पढ़ें

राहुल ने हिदुत्व पर उठाया सवाल तो संबित पात्रा का वार, यह संयोग नहीं हो सकता!

आतंकी संगठनों से हिंदुत्व की तुलना पर खुर्शीद को अपनों ने लगाई लताड़  

UP की सियासत में पूर्वांचल के इन जिलों का है अहम रोल,सबकी टिकी नजर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,005फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें