31.3 C
Mumbai
Tuesday, June 16, 2026
होमस्पोर्ट्सहार्दिक पांड्या की 5 करोड़ रुपये की दो लग्जरी घड़ियां जब्त 

हार्दिक पांड्या की 5 करोड़ रुपये की दो लग्जरी घड़ियां जब्त 

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने की कार्रवाई,नहीं दिखा पाए घडी से संबंधित बिल

Google News Follow

Related

मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की करीब 5 करोड़ की दो घड़ियां कस्टम्स विभाग ने जब्त की है। बताया जा रहा है पंड्या ने इन दोनों घड़ियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी और न ही इससे संबंधित को बिल दिखाए। वहीं पिछले साल हार्दिक पांड्या के बड़े भाई  क्रुणाल पांड्या की भी चार लग्जरी घड़ियां जब्त की गई थीं।

पांड्या ने दुबई से उतरने के बाद हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने यह कार्रवाई की। बता दें कि आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप टीम से बाहर होने के बाद पांड्या अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ स्वदेश लौट रहे थे। पिछले साल, उनके भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग को चार लग्जरी घड़ियों को जब्त गया था। मुंबई इंडियंस के स्टार ने कहा कि उन्हें घोषणा प्रक्रिया और सीमा शुल्क के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।इस बीच, हार्दिक को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू T20I श्रृंखला के लिए बाहर कर दिया गया है। उन्हें टीम में वापस जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2021 के सुपर 12 राउंड से पहले दो अभ्यास मैचों में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेले थे।हार्दिक पाकिस्तान के खिलाफ ने केवल 11 रन ही बना सके।

ये भी पढ़ें 

Test: न्यूजीलैंड दौरे वाली टीम की कमान संभालेंगे अजिंक्य रहाणे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें