29.3 C
Mumbai
Tuesday, October 27, 2026
होमबॉलीवुडशाहरुख की मैनेजर की बढ़ेंगी मुश्किलें, जारी हो सकता तीसरा समन  

शाहरुख की मैनेजर की बढ़ेंगी मुश्किलें, जारी हो सकता तीसरा समन  

Google News Follow
मुंबई ड्रग्स केस में शाहरुख़ खान की मैनेजर पूजा ददलानी को पूछताछ के लिए तीसरा समन जारी किया जा सकता है। इससे पहले ददलानी को समन जारी किया गया था लेकिन उन्होंने तबीयत ख़राब होने की बात कहकर एनसीबी की ऑफिस नहीं पहुंची थीं। और उन्होंने कुछ और समय की मांग की थी।
बता दें कि ड्रग्स केस में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामला हाई प्रोफ़ाइल होने की वजह से मीडिया की सुर्ख़ियों में बना। वहीं, इस केस में रोज नए खुलासे होते रहे। कुछ समय बाद केस ने राजनीति रंग ले लिया।

इस केस की जांचकर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर वसूली का भी आरोप लगा। केस में रोज नए आरोप के बाद एनसीबी अधिकारियों के जबरन वसूली की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया। अब इस मामले में शाहरुख़ खान की मैनेजर पूजा डडलानी से भी पूछताछ की जानी है। मालूम हो कि मुंबई- गोवा जाने वाले एक क्रूज पर एनसीबी ने छापा मारकर शारुख खान के बेटे आर्यन खान सहित अन्य लोगों को ड्रग्स रखने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई अक्टूबर माह के शुरू में हुई थी। इसके बाद आर्यन खान  27 दिन बाद 30 अक्टूबर को जेल से रिहा किया गया। आर्यन खान को लेने खुद शाहरुख़ खान आये थे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें