29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा की नई टीम में सामाजिक संतुलन, हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला!

भाजपा की नई टीम में सामाजिक संतुलन, हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिला!

उन्हें विश्वास है कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

Google News Follow
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की नई प्रदेश टीम का गठन व्यापक सामाजिक संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि नई कार्यकारिणी में करीब हर जातियों को प्रतिनिधित्व देकर सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सेवा, समर्पण और संगठन की विचारधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है।

उन्हें विश्वास है कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने इस बार अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए और युवा कार्यकर्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उनका कहना था कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता और संगठन के प्रति योगदान के आधार पर अवसर दिए जाते हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में हुई देरी के सवाल पर पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाली पार्टी है, जहां सभी स्तरों पर विचार-विमर्श और सहमति के बाद निर्णय लिए जाते हैं। इसी प्रक्रिया के कारण नई टीम के गठन में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में फैसले किसी एक व्यक्ति या परिवार की इच्छा से नहीं होते। अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितता के मामले पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी दोनों पारदर्शिता के पक्षधर हैं। यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

मिजोरम में 1.38 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद, 9 तस्कर गिरफ्तार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें