29.3 C
Mumbai
Wednesday, October 14, 2026
होमराजनीतिसौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में

जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल की सूची से बाहर

Google News Follow

Related

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ा। जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था।

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। इस दौरान दिल्ली पहुंचे CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट से हिरासत में लिया गया था। उन्हें 23 घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया था।

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को प्रदर्शन की अनुमति मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें-

इकोनॉमिक्स नोबेल अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को, मंदी से निपटने का मॉडल बनाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें