28 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियादक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति बोले, बदले हालात में जापान से रिश्ते बेहद अहम!

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति बोले, बदले हालात में जापान से रिश्ते बेहद अहम!

ली ने ताकाइची के साथ शिखर वार्ता की शुरुआत में ही ये बातें कहीं। उन्होंने जापान के कोरियाई प्रायद्वीप पर कब्जे के दर्दनाक अतीत को भुला, दोनों देशों से बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का आग्रह किया।

Google News Follow

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने मंगलवार को जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से कहा कि जटिल और तेजी से बदलते अंतर्राष्ट्रीय माहौल को देखते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है।

ली ने ताकाइची के साथ शिखर वार्ता की शुरुआत में ही ये बातें कहीं। उन्होंने जापान के कोरियाई प्रायद्वीप पर कब्जे के दर्दनाक अतीत को भुला, दोनों देशों से बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का आग्रह किया।

योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ली ने कहा, “एक जटिल और चौंकाने वाली अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के बीच, मेरा मानना है कि कोरिया और जापान के बीच सहयोग पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

ली ने इस महीने की शुरुआत में बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर वार्ता की थी। वार्ता ऐसे दौर में हुई थी जब ताइवान पर ताकाइची की टिप्पणियों को लेकर बीजिंग और टोक्यो के बीच तनाव बहुत चरम पर था।

ली ने कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान ने राजनयिक संबंध सामान्य होने के बाद पिछले 60 सालों में अपने रिश्तों को सुधारा है।

ताकाइची ने कहा कि वह क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ली के साथ मिलकर काम करेंगी, और उम्मीद जताई कि उनकी यात्रा सोल-टोक्यो संबंधों को और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

ली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अर्थव्यवस्था, समाज, संस्कृति और लोगों के बीच सहयोग बढ़ाने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कहा, “भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ रही है, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में बहुपक्षवाद की परीक्षा हो रही है, और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं के भीतर आपसी निर्भरता को हथियार बनाया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “सामने आने वाली गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए, मुझे उम्मीद है कि दोनों देश आपसी विश्वास के आधार पर एक दूजे का साथ निभाएंगे।”

ली संबंधों में सुधार की गति को बनाए रखने के उद्देश्य से “शटल डिप्लोमेसी” पर हैं। नेतृत्व-स्तरीय यात्रा के हिस्से के रूप में वो नारा पहुंचे।

इससे पहले दोनों नेताओं ने अक्टूबर के अंत में ग्योंगजू में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग फोरम के मौके पर शिखर वार्ता की थी और नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में ग्रुप ऑफ 20 नेताओं की बैठक के दौरान एक संक्षिप्त मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें-

बलूचिस्तान में महिलाओं पर दमन, पाक सेना पर मानवाधिकार संगठनों का आरोप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें