24 C
Mumbai
Saturday, November 28, 2026
होमदेश दुनियाCM योगी के सामने नतमस्तक हुए सपा विधायक शहजिल इस्लाम​

CM योगी के सामने नतमस्तक हुए सपा विधायक शहजिल इस्लाम​

सीएम योगी आदित्यानाथ से इस्लाम ने मुलाकात की है और पेट्रोल पंप पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई में न्याय दिलाने का आग्रह किया​|

Google News Follow
यूपी​​ के बरेली के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहजील इस्लाम ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ​ ​से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा​|​​ शहजिल इस्लाम ने ही पिछले दिनों एक विवादित बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारी बंदूक से धुंआ नहीं गोली निकलेगी​|​

​
दरअसल, ​मुख्यमंत्री​ ​योगी आदित्यनाथ ने भूमाफियाओं, दूसरे की संपत्ति को जबरदस्ती कब्जा करने वाले, खनन माफियाओं, और अपराध सहित अपराधियों को खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही गई थी​, जिसके बाद शहजिल इस्लाम का बयान सामने आया था​|​​ अब सीएम योगी आदित्यानाथ से इस्लाम ने मुलाकात की है और पेट्रोल पंप पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई में न्याय दिलाने का आग्रह किया​|​
 
गौरतलब​ है कि ​विधानसभा चुनाव के दौरान अपने विवादित बयान के कारण शाहजील इस्लाम चर्चा में आए थे और उन्होंने सीएम योगी पर दिए गए बयान पर कहा था कि उनकी बंदूक से धुंआ नहीं गोली निकलेगी​|​​ लिहाजा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शहजिल इस्लाम के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई थी​|​ ​बरेली में उनके पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया था​|​ ​ ​
दूसरी​ ओर​ बरेली विकास प्राधिकरण ने उनकी संपत्तियों की जांच शुरू कर दी थी​, जिसमें कई संपत्तियों को अवैध पाया था​|​​शुक्रवार को विधानसभा सत्र के बाद शहजिल इस्लाम ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अपना पक्ष रखा और सा​​थ में क्षेत्र के विकास के कई मुद्दों पर चर्चा की​|​ ​कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग​|​
 
​इस्लाम ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उनके खिलाफ चल रहे मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है​|​ ​उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के पास बिलवा, भोजीपुरा में एक बड़ी भूमि है और सरकार वहां कृषि विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज खोल सकती है​|​​ इसके लिए उन्होंने सीएम योगी से आग्रह किया कि वह इस बारे में विचार करें​|​
यह भी पढ़ें-

लोकसभा उपचुनाव: MY समीकरण ने बढ़ाई ​SP​ ​की मुश्किलें

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें