31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियामुंबई बीजेपी अध्यक्ष को सपा सांसद ने घेरा, कहा- जनता जवाब देगी!

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष को सपा सांसद ने घेरा, कहा- जनता जवाब देगी!

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जिया उर रहमान बर्क ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ऐसे बयानों से लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचती है।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम के बयान ‘किसी खान को मेयर न बनने दो’ ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और बीजेपी पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जिया उर रहमान बर्क ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ऐसे बयानों से लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान या धर्म के आधार पर न तो उसे सत्ता से रोका जा सकता है और न ही किसी को जबरदस्ती सत्ता में बैठाया जा सकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को वोट देने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार देता है। जनता जिसे चाहेगी, वही मेयर बनेगा, वही सांसद और वही विधायक चुना जाएगा। किसी के कहने या रोकने से लोकतंत्र की दिशा नहीं बदल सकती।

बर्क ने बीजेपी की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बीजेपी नेताओं की मानसिकता ऐसे बयानों से उजागर होती रहती है, चाहे वह चुनावी रैलियों के दौरान हो या फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस में। उनके मुताबिक, बीजेपी का असली एजेंडा समाज में नफरत फैलाना है, खासकर मुसलमानों के खिलाफ। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ गिने-चुने नेता अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिंदू-मुसलमान के बीच खाई पैदा करना चाहते हैं।

सपा सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि देश में आम हिंदू और मुसलमान के बीच असली नफरत नहीं है। दोनों समुदाय लंबे समय से मिल-जुलकर रहते आए हैं और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है। समाज में विभाजन की कोशिशें केवल राजनीति तक सीमित हैं और जनता इनका जवाब अपने वोट से देगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार जनता ऐसे बयानों का करारा जवाब देगी। बर्क ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले वक्त में जनता इस सोच को नकारेगी और जवाब उसी तरीके से देगी, जैसे लोकतंत्र में दिया जाता है। जिनके खिलाफ इस तरह की बातें की जा रही हैं, उन्हीं में से कोई उम्मीदवार जीतकर बीजेपी को जवाब देगा।

यह भी पढ़ें-

कमल हासन बोले- राहुल गांधी के आरोप झूठे हैं तो आयोग साबित करे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,263फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें