29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाश्रीलंका​: मोदी ने रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम ​के​ साथ खास ट्रेन को दिखाई...

श्रीलंका​: मोदी ने रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम ​के​ साथ खास ट्रेन को दिखाई हरी झंडी​!

यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देती है, जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध होते हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने मछुआरों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।

Google News Follow
पीएम​ मोदी का श्रीलंका दौरा कई मायनों में ​काफी​ महत्वपूर्ण रहा है। ​इस दौरान पीएम मोदी ने मछुआरों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में एक मानवीय सहायता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमने मछुआरों को तुरंत रिहा किए जाने और उनकी नौकाओं को वापस भेजने पर भी बल दिया।
​ श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया था। श्रीलंका की सरकार यह सम्मान उन देशों के राष्ट्राध्यक्षों को देती है, जिनके श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध होते हैं। भारत के ऐतिहासिक तौर पर श्रीलंका के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही जब श्रीलंका आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था तो उस वक्त भी सबसे पहले भारत ने ही श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मानित होने के बाद कहा था कि श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके द्वारा श्रीलंका मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है। ​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का श्रीलंका दौरा पूरा हो चुका है। वे स्वदेश वापस आ गए हैं। इससे पहले श्रीलंका दौरे के आखिरी दिन वे सुबह-सुबह अनुराधापुरा पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ जया श्री महा बोधि मंदिर का दौरा किया।

इसके बाद पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके संयुक्त रूप से महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। यह भारत सरकार की मदद के साथ पूरी की गई एक परियोजना है। पीएम मोदी ने महो-ओमानथाई रेलवे लाइन के रेलवे ट्रैक का भी शुभारंभ किया। यहां से उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, ‘अपने मित्र, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा के साथ अनुराधापुरा में।’ इस बीच लोग अनुराधापुरा रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति का इंतजार करते दिखाई दिए। श्रीलंकाई नागरिक रत्ना सेना ने कहा, ‘यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि भारत और श्रीलंका के बीच गहरी दोस्ती है।’

​अब इन अच्छे संबंधों को ही मान्यता देते हुए श्रीलंका की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान दिया। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘मित्र विभूषण सम्मान’ का मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान पाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।

श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान में एक चांदी का मेडल होता है, जिसमें बना धर्म चक्र बौद्ध विरासत का प्रतीक है। इस बौद्ध विरासत ने भारत और श्रीलंका की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है। मेडल में बना पुन कलश (एक औपचारिक बर्तन) समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। मेडल में बने नवरत्न दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी दोस्ती का प्रतिनिधित्व करते हैं। सूर्य और चंद्रमा प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले बंधन को दर्शाते हैं।

​यह भी पढ़ें-

 

प्रधानमंत्री मोदी के श्रीलंका दौरे का असर, 14 भारतीय मछुवारे लौटेंगे भारत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें