28.4 C
Mumbai
Friday, October 9, 2026
होमबॉलीवुडनाना पाटेकर की राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई

नाना पाटेकर की राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई

महाराष्ट्र सरकार का फैसला

Google News Follow

Related

हिंदी सिनेमा और मराठी रंगमंच के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने यह घोषणा की है कि अभिनेता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। नाना ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। गोवा स्थित उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से उनका यह अचानक निधन हुआ।

CM फडणवीस ने बेटे मल्हार से की बात

महाराष्ट्र सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बातचीत कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री की ओर से परिवार को यह भी जानकारी दी गई कि राज्य सरकार अभिनेता के अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराने की तैयारी कर रही है।

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान देने का फैसला मराठी रंगमंच के साथ-साथ मराठी और हिंदी सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाले व्यक्ति भी थे। किसानों से लेकर सैनिकों तक के विषयों पर वह अपनी बेबाक राय रखते थे।

यह भी पढ़ें-

‘भारत में Starlink को रोक रहे कुछ बिजनेसमैन’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें