27 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियापूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर राजकीय शोक, सोमवार को अंतिम...

पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर राजकीय शोक, सोमवार को अंतिम संस्कार!

मुख्यमंत्री ने परिवार को यह भी बताया कि राजकोट में अंतिम संस्कार संपन्न कराने में सरकार उनका सहयोग करेगी। परिवार के सदस्य तय करेंगे कि वे उनका पार्थिव शरीर कब ले जाना चाहते हैं।

Google News Follow

Related

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर 16 जून (सोमवार) को गुजरात में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। सोमवार को सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और शाम को राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गुजरात सरकार के मुख्य सचिव ने रविवार को एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है, “राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी का 12 जून को निधन हो गया। उनके प्रति सम्मान के तौर पर गुजरात सरकार ने निर्णय लिया है कि 16 जून (सोमवार) को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।

इस दौरान गुजरात में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। कृपया सभी संबंधित लोगों को इन निर्देशों का पालन करने के लिए कहें।”

बता दें कि अहमदाबाद विमान हादसे के बाद रविवार दोपहर तक पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कुल 42 लोगों के डीएनए का मिलान किया गया है।

राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने दोपहर एक बजे तक के आंकड़े जारी किए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “शनिवार रात 9 बजे से लेकर रविवार दोपहर एक बजे तक हमारी टीमों ने डीएनए नमूनों के मिलान के लिए अथक परिश्रम किया है। 22 अतिरिक्त डीएनए नमूनों का मिलान किया गया है, जिससे अब तक कुल 42 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है।”

विजय रूपाणी का डीएनए मैच होने की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनके परिजनों को दी। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल ने मीडिया को बताया, “सीएम भूपेंद्र पटेल खुद पूर्व सीएम विजय रूपाणी के आवास पर गए और परिवार को बताया कि डीएनए मिलान हो गया है। मुख्यमंत्री ने परिवार को यह भी बताया कि राजकोट में अंतिम संस्कार संपन्न कराने में सरकार उनका सहयोग करेगी। परिवार के सदस्य तय करेंगे कि वे उनका पार्थिव शरीर कब ले जाना चाहते हैं।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी 12 जून को उसी एयर इंडिया फ्लाइट में थे, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें चालक दल के सभी 12 सदस्यों समेत 241 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें-

ब्रिज जर्जर था तो बंद क्यों नहीं किया? शिवसेना (यूबीटी) का सवाल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें