29.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाधारावी: मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची बीएमसी पर हमला, गाड़ियों...

धारावी: मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची बीएमसी पर हमला, गाड़ियों की तोड़फोड़!

25 साल पहले बनी इस मेहबुब ए सुभानिया मस्जिद का अवैध हिस्सा बीएमसी द्वारा गिराए जाना है लेकिन, स्थानिक मुस्लिम इसका विरोध कर रहें है।

Google News Follow

मुंबई के धारावी में मस्जिद के अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहुंची बीएमसी की गाड़ियों पर पथराव किया गया। साथ ही पुलिस और बीएमसी की गाड़ियों को तोड़े जाने की घटना हुई है। मुस्लिम समुदाय ने इस कारवाई को रोक बीएमसी (BMC) का रास्ता रोककर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने की बात की जा रही है। हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। सैकड़ों की भीड़ सड़कों पर उतर आयी थी जिससे तनावपूर्ण स्थिती भी पैदा हुई।

धारावी में शनिवार 21 सितंबर की सुबह मुंबई नगर निगम की एक टीम 90 फीट रोड पर बनी मेहबुब ए सुभानिया मस्जिद केअनधिकृत हिस्से पर कारवाई करने के लिए पहुंची थी। हालांकि, इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने नगर निगम की टीम को कारवाई करने से रोक दिया। दौरान करवाई करने गए नगर निगम टीम की गाड़ीयों में भी तोड़फोड़ की गई।

यह भी पढ़ें:

गुजरात में टला रेल हादसा, फिश प्लेट से डीरेल करने की साजिश नाकाम!

महाराष्ट्र: बस कंडक्टर को चाकू घोंपकर मोबाईल उड़ा ले गया शाबाज खान !

रिपोर्ट के अनुसार 25 साल पहले बनी इस मेहबुब ए सुभानिया मस्जिद का अवैध हिस्सा बीएमसी द्वारा गिराए जाना है लेकिन, स्थानिक मुस्लिम इसका विरोध कर रहें है। बीएमसी को अपने काम से रोकने के लिए मुस्लिम लोग बीती रात से ही सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहें थे। मस्जिद पुरानी होने के कारण इसे तोडा न जाए ऐसी उनकी मांग है। ऐसे में बीएमसी (BMC)  के अधिकारी मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए पहुंचे, तो प्रदर्शनकारी लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव किया गया, समय रहते बड़ी संख्या में पुलिस दल को भेजना पड़ा।

वहीं लोगों का बढ़ता गुस्सा और हमले के कारण बीएमसी की टीम को कई घंटो तक गाड़ी में दबकर बैठना पड़ा। दरम्यान नगरपालिका की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान पर आठ दिन की स्थगिती लगाई गई। जिसके बाद स्थानिक कांग्रेस की सांसद वर्षा गायकवाड़ ने प्रदर्शन कर रहें मुस्लिम समुदाय को लौटने की अपील की।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें