28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमन्यूज़ अपडेटविधानसभा में शक्ति परीक्षण कल

विधानसभा में शक्ति परीक्षण कल

ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू

Google News Follow

राज्य के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा और 7 निर्दलीय विधायकों की मांग पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानमंडल सचिवालय को पत्र लिख कर 30 जून की सुबह 11 बजे विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराए जाने का निर्देश दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि विशेष अधिवेशन का केवल एक एजेंडा फ्लोर टेस्ट होगा और यह कार्य शाम 5 बजे तक संपन्न होना चाहिए। इसके पहले मंगलवार की रात विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर शक्ति परीक्षण की मांग की थी।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने पत्रकारों को बताया था कि  हमने राज्यपाल को ईमेल के माध्यम से भेजे गए पत्र में राज्य में पैदा हुई राजनीतिक परिस्थिति का उल्लेख करते हुए बताया की शिवसेना के 39 विधायक राज्य से बाहर हैं। ऐसी परिस्थिति में महा अघाड़ी सरकार बहुमत खो चुकी है। इसलिए सरकार को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया जाए।

दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर मुंबई लौटे फडणवीस ने अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद राजभवन पहुंचे थे। फडणवीस के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, विधायक आशीष शेलर, गिरीश महाजन भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें 

विधायकों से उद्धव की अपील​, सामने बैठो और भ्रम दूर करो !

माविअ को 22 से 24 जून ​तक​​ स्वीकृत प्रस्तावों का विवरण देने का आदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें