पंजाब के होशियारपुर में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब ईडी की टीम ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे तीन गाड़ियों में ईडी के अधिकारी जोधा मल रोड स्थित अरोड़ा के आवास पर पहुंचे और सीधे घर के अंदर दाखिल हो गए।
सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। आवास के आसपास सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई है और घर को घेर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सुंदर शाम अरोड़ा भी उस समय अपने आवास के अंदर ही मौजूद थे।
फिलहाल ईडी की टीम किस मामले में जांच करने पहुंची है और कार्रवाई का वास्तविक मकसद क्या है, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। न ही अधिकारियों की ओर से जांच के विषय में कोई बयान जारी किया गया है। टीम की कार्रवाई जारी रहने के कारण मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन जांच के कारणों की पुष्टि आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें-
योगाभ्यास का व्यापक महत्व, शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक से कहीं आगे!



