28 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियाइमरान खान की सेहत पर सुनील गावस्कर और कपिल देव की अपील

इमरान खान की सेहत पर सुनील गावस्कर और कपिल देव की अपील

Google News Follow

Related

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने संयुक्त बयान जारी कर गहरी चिंता जताई है। 17 फरवरी को जारी इस बयान में पाकिस्तान सरकार से मांग की गई है कि हिरासत में बंद खान को तत्काल, पर्याप्त चिकित्सा सुविधा मानवीय व्यवहार उपलब्ध कराया जाए। बयान में कहा गया, “हम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट की महान हस्ती इमरान खान के साथ कथित व्यवहार और हिरासत की परिस्थितियों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।”

इस अपील पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और कपिल देव के अलावा माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गावर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीफन वॉ और जॉन राइट शामिल हैं।

पूर्व कप्तानों ने 1992 क्रिकेट विश्व कप में खान के नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि वह जीत,“दृढ़ता, खेलभावना और प्रेरणा पर आधारित थी, जिसने सीमाओं से परे प्रभाव डाला। राजनीतिक मतभेदों से परे, खान को मानवीय व्यवहार और निष्पक्ष कानूनी पहुंच मिलनी चाहिए।”

Image

यह अपील इमरान खान की मेडिकल जांच के कुछ दिन बाद आई है, जिसमें15 फरवरी को उनकी दाहिनी आंख की दृष्टि ख़राब होने की शिकायत सामने आई थी। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 16 फरवरी से पहले विस्तृत मेडिकल परीक्षण का आदेश दिया था। अधिकारियों ने संकेत दिया था कि उन्हें अस्पताल ले जाया जा सकता है, लेकिन डॉक्टरों ने रावलपिंडी की अडियाला जेल पहुंचकर जांच की।

खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के एक वकील के अनुसार, खान ने दावा किया है कि उनकी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि चली गई है।

बता दें की, इमरान खान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। अगस्त 2023 से वे जेल में हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें से कई राजनीतिक रूप से प्रेरित बताए जाते हैं। उनके पूर्व साथी खिलाड़ी वसीम अकरम ने भी पहले अधिकारियों से आग्रह किया था कि उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए।

यह भी पढ़ें:

कुर्सी छोड़ने से पहले भाषण में यूनुस ने “सेवन सिस्टर्स” का किया उल्लेख!

कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार, सोने की कीमतों में गिरवट का भी हुआ असर

इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो कल्पना और नवाचार का शक्तिशाली संगम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें