29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​शरद पवार का बड़ा ऐलान​: ​​भतीजा को भाव नहीं!,​ बेटी को दी...

​शरद पवार का बड़ा ऐलान​: ​​भतीजा को भाव नहीं!,​ बेटी को दी बड़ी जिम्मेदारी ?

कुछ दिनों पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था​|​​ उसके बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिद के कारण शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि वे कुछ नेताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी देंगे​|​

Google News Follow
कुछ दिनों पहले एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था​|​​ उसके बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिद के कारण शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया था कि वे कुछ नेताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी देंगे​|​
 ​
इसी के तहत आज दिल्ली में पार्टी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए शरद पवार ने बड़ी घोषणाएं की हैं​|​​ सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है​|​​ साथ ही इन नेताओं के साथ पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है​|​ इस पूरे समय में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की ओर एक बार भी भतीजा अजित पवार के नाम की चर्चा नहीं की गयी और नहीं उन्हें पार्टी संबंधित कोई जिम्मेदारी भी दी गयी| हालांकि, इसमें ​​अजित पवार का नाम न आने से कई लोगों की भौहें तन गई हैं​|​ ​

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कुछ साथियों को नई जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार, प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है”, शरद पवार ने अपने भाषण के अंत में घोषणा की।

प्रफुल्ल पटेल – मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, गोवा राज्यों के प्रभारी| सुप्रिया सुले – महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, महिला, युवा और लोकसभा चुनाव योजना की जिम्मेदारी|सुनील तटकरे-ओडिशा, पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय समिति के सत्र, सम्मेलन, चुनाव आयोग के मुद्दे, किसानों के मुद्दे, अल्पसंख्यक अनुभाग की जिम्मेदारी|

डॉ. योगानंद शास्त्री – दिल्ली प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी | ​के​.के.शर्मा – उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंचायत राज संभाग| फैसल – तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल नरेंद्र वनवा – सभी पूर्वी राज्य, आईटी विभाग | जितेंद्र ​आह्वाड​​ – बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, श्रम विभाग, एससी, एसटी, ओबीसी विभाग और नसीम सिद्दीकी – उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा​| ​

शरद पवार ने भाषण के अंत में कहा, “मुझे विश्वास है कि यह पूरी टीम सभी साथियों को प्रेरित करेगी, लोगों के बीच विश्वास बढ़ाएगी और देश के परिवर्तन में एनसीपी की भूमिका निभाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी।”
​यह भी पढ़ें-​

जलगांव में फिर उपद्रव,मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, धारा 144 लागू 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें