32 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमराजनीतिसर्जिकल स्ट्राइक विवाद: बीजेपी को फ़ायदा पहुंचा गए दिग्विजय सिंह? 

सर्जिकल स्ट्राइक विवाद: बीजेपी को फ़ायदा पहुंचा गए दिग्विजय सिंह? 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्गी को घेरा राहुल गांधी से मांगी सफाई    

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा है।जिसके बाद मध्य प्रदेश का सर्दी में राजनीति पारा चढ़ गया है। उन्होंने बीजेपी से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर एक बार फिर कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव से पहले ही गड्ढा खोद दिया है। हालांकि पार्टी ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है लेकिन माना जा रहा है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी भुनाने की कोशिश करेगी।

बीजेपी ने इस मामले को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्गी को घेरा है। उन्होंने इस मामले में राहुल गांधी से सफाई मांगी है। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने कांग्रेस के ‘डीएनए में पाकिस्तानी प्रेम’ की बात कही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान परस्ती का है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस कभी भगवान राम को नकारती तो कभी रामसेतु पर सवाल खड़ा करती है।अब दिग्विजय सिंह राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल हैं। सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे है। यह हमारे सैनिकों का मनोबल गिराने वाला बयान है। यह दिखाता है कि वे पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा कि मै राहुल गांधी से जवाब चाहता हूं कि एक ओर भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इधर टुकड़े टुकड़े गैंग भी यात्रा के साथ चल रही है। राहुल गांधी भी सेना को कमजोर बता रहे हैं। यह कैसी देशभक्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में राज्य सिमी का गढ़ बन गया था।
ये भी पढ़ें 

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान से बवाल

स्पाइसजेट की फ्लाइट में बदसलूकी का आरोप

Bageshwar Dham: पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को धमकी,तेरहवीं की तैयारी कर लो

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,154फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें