26 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियापंजाब में केजरीवाल के बंगले पर स्वाति मालीवाल का वार! 

पंजाब में केजरीवाल के बंगले पर स्वाति मालीवाल का वार! 

मालीवाल ने शनिवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट करते हुए पंजाब में शीश महल 2.0 बनाने का आरोप लगाया।

Google News Follow

Related

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। मालीवाल ने शनिवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट करते हुए पंजाब में शीश महल 2.0 बनाने का आरोप लगाया।

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। मालीवाल ने शनिवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट करते हुए पंजाब में शीश महल 2.0 बनाने का आरोप लगाया।

स्वाति मालीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, चंडीगढ़ में शीशमहल सिर्फ केजरीवाल का नहीं है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का भी है। मनीष सिसोदिया सेक्टर 39 के बंगला नंबर 960 में, जबकि सत्येंद्र जैन सेक्टर 39 के बंगला नंबर 926 में रहते हैं।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि इसके अलावा चंडीगढ़ में दिल्ली से आए कई लोगों को रहने के लिए आलीशान बंगले पंजाब सरकार ने दिए हैं। सरकारी संपत्ति पर इस तरह अवैध कब्जा करके बैठना एक अपराध है।

यह पहली बार नहीं है जब मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर सरकारी धन का इस्तेमाल आलीशान जीवनशैली पर खर्च करने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी उन्होंने शुक्रवार को अपने एक आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में दावा किया था कि दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल तैयार करवा लिया है।

मालीवाल के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-2 में मुख्यमंत्री कोटे की 2 एकड़ में फैली सात सितारा सरकारी कोठी अब अरविंद केजरीवाल को आवंटित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल अब सरकारी हेलीकॉप्टर और प्राइवेट जेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अपने आधिकारिक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “केजरीवाल अंबाला जाने के लिए घर के सामने से सरकारी हेलीकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का प्राइवेट जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया।”

मालीवाल ने तंज कसते हुए कहा था कि पूरी पंजाब सरकार अब एक आदमी की सेवा में लगी हुई है।

शीशमहल विवाद सबसे पहले दिल्ली में तब सामने आया था, जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास की मरम्मत और साज-सज्जा पर कई करोड़ रुपए खर्च किए जाने का मामला सार्वजनिक हुआ। उस समय विपक्ष ने केजरीवाल सरकार को भ्रष्टाचार और दिखावे की राजनीति का प्रतीक बताया था।

यह भी पढ़ें-

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने अक्टूबर में टिकट जांच से कमाए 67 लाख रुपए!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,141फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें