28 C
Mumbai
Wednesday, April 15, 2026
होमराजनीतितमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अन्नाद्रमुक 178 सीटों पर, तो भाजपा 27 सीटों पर...

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: अन्नाद्रमुक 178 सीटों पर, तो भाजपा 27 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

NDA का सीट बंटवारा तय

Google News Follow

Related

आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला अंतिम रूप दे दिया है। इस समझौते के तहत AIADMK अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK/ अन्नाद्रमुक) 234 में से 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा को 27 सीटें दी गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन के अन्य सहयोगियों को भी सीटें आवंटित की गई हैं। पत्ताली मकल कच्ची (PMK)को 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) को 11 सीटें मिली हैं। बाकी सहयोगी दलों के लिए सीटों पर बातचीत अभी जारी है और जल्द ही उनकी घोषणा की जाएगी।

एडप्पाडी के पलानीस्वामी (EPS) ने सीट बंटवारे की पुष्टि करते हुए कहा कि गठबंधन के भीतर बातचीत सहज और सकारात्मक माहौल में हुई। उन्होंने भरोसा जताया कि NDA एक विजयी गठबंधन है और सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा।

ईपीएस ने दावा किया कि अन्नाद्रमुक अपने दम पर सरकार बनाएगी और गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी वे दिल्ली जाते हैं तो उनके खिलाफ “झूठे आरोप” लगाए जाते हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर निशाना साधते हुए ईपीएस ने कहा कि उन्हें एनडीए नेताओं के दिल्ली दौरे से डर लगता है। साथ ही उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि जब अन्य दलों के नेता दिल्ली जाकर बैठक करते हैं, तो उस पर सवाल क्यों नहीं उठते।

उन्होंने कनिमोड़ी के दिल्ली दौरे और राहुल गांधी से मुलाकात का भी जिक्र करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया। गठबंधन सरकार की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में पलानीस्वामी ने साफ कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि AIADMK अपने दम पर सरकार बनाएगी।

तमिलनाडु में इस सीट बंटवारे के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

लंदन में यहूदी एम्बुलेंसों को आग, पुलिस को एंटी-सेमिटिज्म का शक!

कूटनीति पर भारत स्पष्ट, संघर्ष को लेकर जताई गहरी चिंता पहले!

कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई : पीएम मोदी! 

पश्चिम एशिया संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी!  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,197फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें