35 C
Mumbai
Wednesday, November 11, 2026
होमदेश दुनियातापी:पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन​! 

तापी:पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन​! 

पीएम मोदी एक संवैधानिक पद पर हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल के नेताओं को बयान देने से पहले सोचना चाहिए।

Google News Follow

गुजरात के तापी जिले में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है क राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप चलता है, लेकिन किसी पर निजी हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते। पीएम मोदी एक संवैधानिक पद पर हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल के नेताओं को बयान देने से पहले सोचना चाहिए।

यह प्रदर्शन बिहार के दरभंगा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के जवाब में था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, ऐसे में उनका अपमान पूरे देश का अपमान है। पीएम मोदी का अपमान करना कांग्रेस की पहचान है।

प्रदर्शन के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं का दावा था कि जिस तरह से पीएम मोदी के खिलाफ दरभंगा के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, यह स्वीकार्य नहीं है।

पीएम मोदी देशहित में लगातार कार्य कर रहे हैं, वे सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रहे हैं। कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल लगातार पीएम मोदी के लिए निम्न स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा की शुरूआत की थी। इस यात्रा का समापन एक सितंबर राजधानी पटना में हुआ था।

यह यात्रा 16 जिलों से होकर गुजरी थी। जब दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा पहुंची तो यहां सार्वजनिक मंच से पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में भी बिहार समाज के सैकड़ों लोगों ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

​यह भी पढ़ें-

भारत के इंडस्ट्रियल गुड्स सेक्टर में बढ़ीं संभावनाएं, एडवांस्ड प्राइसिंग अपनाई​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें