29 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाटैरिफ विवाद: ब्राजील राष्ट्रपति ने ठुकराया ट्रंप का प्रस्ताव, मोदी से बात...

टैरिफ विवाद: ब्राजील राष्ट्रपति ने ठुकराया ट्रंप का प्रस्ताव, मोदी से बात करूंगा!  

उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात करने के बजाय ब्रिक्स संगठन के सहयोगी देशों से बात करेंगे। 

Google News Follow
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में हाल ही में कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति उन्हें टैरिफ पर बात करने के लिए फोन कर सकते हैं। हालांकि ब्राजीली राष्ट्रपति ने ट्रंप की ये पेशकश ठुकरा दी है। ब्राजीली राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन सहित सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करेगा।
उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात करने के बजाय ब्रिक्स संगठन के सहयोगी देशों से बात करेंगे। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया था।

ट्रंप के एलान के बाद अमेरिका और ब्राजील के संबंधों में तनाव बढ़ गया है। ब्राजीली राष्ट्रपति लूला ने अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के दिन को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास का ‘सबसे खेदजनक’ समय बताया।

लूला ने कहा कि उनकी सरकार ब्रिक्स भागीदारों सहित अन्य देशों के साथ विदेशी व्यापार को मजबूत करने के लिए पहले से ही कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

लूला ने ब्रासीलिया में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, ‘2025 में, हम अपने हितों की रक्षा के लिए विश्व व्यापार संगठन से बातचीत शुरू करने के साथ ही सभी संभव उपायों का सहारा लेंगे।’

ब्राजील के नेता ने कहा कि ‘वह टैरिफ पर चर्चा के लिए ट्रंप को फोन नहीं करेंगे, क्योंकि अमेरिकी नेता बात नहीं करना चाहते लेकिन मैं शी जिनपिंग को फोन करूंगा, मैं प्रधानमंत्री मोदी को फोन करूंगा। मैं पुतिन को फोन नहीं करूंगा, क्योंकि वह अभी यात्रा नहीं कर सकते। लेकिन मैं कई राष्ट्रपतियों को फोन करूंगा।’

बढ़ते तनाव के बावजूद, लूला ने कहा कि वह नवंबर में पारा के बेलेम में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, COP30 में राष्ट्रपति ट्रंप को आमंत्रित करेंगे। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, लूला ने कहा, ‘मैं ट्रंप को COP30 में आमंत्रित करने और जलवायु मुद्दे पर उनकी राय जानने के लिए फोन करूंगा।

अगर वह इसमें शामिल नहीं होते हैं, तो उनकी मर्जी।’ लूला ने कहा है कि ब्राजील अमेरिका के साथ टैरिफ पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यह बातचीत समान शर्तों और परस्पर सम्मान के साथ होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें-

बिहार में बिना विरोध के एसआईआर सूची जारी, चुनाव आयोग सक्रिय!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें