29.4 C
Mumbai
Monday, July 13, 2026
होमदेश दुनियाबांकीपुर उपचुनाव पहले वीणा मानवी गिरफ्तारी पर तेजप्रताप गरजे कोर्ट!

बांकीपुर उपचुनाव पहले वीणा मानवी गिरफ्तारी पर तेजप्रताप गरजे कोर्ट!

तेजप्रताप यादव ने बांकीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए वीणा मानवी को टिकट दिया है। वीणा की बेटी प्रार्थना ने बताया कि उन्हें अपनी मां की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है|  

Google News Follow

Related

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब पार्टी प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन पत्र दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पटना कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस की कार्रवाई से परिसर में हलचल मच गई।

तेजप्रताप यादव ने बांकीपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए वीणा मानवी को टिकट दिया है। वीणा की बेटी प्रार्थना ने बताया कि उन्हें अपनी मां की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह पता है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से अभी तक गिरफ्तारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

दूसरी ओर, जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

तेजप्रताप यादव ने कि वे वीणा मानवी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।

तेजप्रताप यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी हम दिल्ली में हैं और बिहार आकर सरकार का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे उम्मीदवार के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हमारे उम्मीदवार को जानबूझकर फंसाया गया है। हमारी उम्मीदवार बहुत अच्छी हैं, उनकी लोकप्रियता भी है। षड्यंत्र करने वाले ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेंगे। बिहार आकर सरकार का घेराव करेंगे।

तेजप्रताप यादव ने कहा कि आज के दिन ही क्यों कार्रवाई की गई? बांकीपुर की जनता देख रही है कि महिला के साथ अपमान किया जा रहा है। जब किसी महिला के साथ अपमान होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। बिहार आकर मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा।

उन्होंने दावा किया कि उनकी उम्मीदवार चुनाव जीत रही हैं और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। पार्टी कोर्ट का रुख करेगी और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करेगी। तेजप्रताप ने कहा कि भाजपा और प्रशांत किशोर हार रहे हैं, जबकि जनता की ताकत उनके उम्मीदवार के साथ है। सत्य की जीत होगी।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में खरीफ बुआई 59 फीसद तक पहुंची!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें