राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो के जरिए आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक की मौजूदगी में मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने यहां तक कहा है कि अपराधियों की जाति देखकर कार्रवाई की जा रही है।
राजद के नेता ने मुजफ्फरपुर के एक कथित वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स के अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा करते हुए न केवल सरकार को घेरा है, बल्कि मीडिया को भी आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए आगे लिखा, “क्या बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है कि गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे? सीएम में हिम्मत नहीं, क्योंकि वो पहले जाति देखेंगे, पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं। गोदी मीडिया भी विपक्ष का एमएलए होता, तब ही खबर करता।”
तेजस्वी इससे पहले भी आरोप लगाते रहे हैं कि सरकार केवल विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई करने में फुर्ती दिखाती है, लेकिन जब बात अपने दल के विधायकों की आती है, तो वे चुप्पी साध लेते हैं। तेजस्वी के इस पोस्ट के बाद प्रदेश की सियासत में तपिश और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। विपक्ष के नेता प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को लगातार घेरते रहे हैं।
तमिलनाडु में विजय सरकार में शामिल होते ही PM मोदी का हमला, बोले- “कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया”
