30.5 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटतमिलनाडु में विजय सरकार में शामिल होते ही PM मोदी का हमला,...

तमिलनाडु में विजय सरकार में शामिल होते ही PM मोदी का हमला, बोले- “कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया”

बेंगलुरु की रैली में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को बताया “परजीवी पार्टी”, TVK को समर्थन देने पर साधा निशाना

Google News Follow

Related

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विजय की तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सरकार को DMK के साथ गंठबंधन बनाने वाली कांग्रेस के समर्थन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा हमला बोला है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने लंबे समय के सहयोगी DMK को सत्ता की राजनीति के लिए धोखा दिया है।

चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रविवार को TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह 1967 के बाद तमिलनाडु में DMK और AIADMK गठबंधन से बाहर के पहले ऐसे नेता बन गए, जिन्होंने राज्य की सत्ता संभाली है।

हालांकि विजय की राह आसान नहीं रही। विधानसभा चुनाव में TVK राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी। सरकार बनाने के लिए विजय को कांग्रेस, वामपंथी दलों और अन्य छोटे दलों के समर्थन पर निर्भर रहना पड़ा। सरकार गठन से पहले विजय ने राज्यपाल से एक सप्ताह के भीतर चार बार मुलाकात भी की थी।

इसी राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, “आज कांग्रेस की छवि एक परजीवी पार्टी के रूप में बन गई है और यही कारण है कि मौका मिलते ही यह अपने सहयोगियों को भी धोखा देती है। तमिलनाडु को ही देख लीजिए।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25 से 30 वर्षों से करीबी राजनीतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कई बार DMK ने कांग्रेस को राजनीतिक संकटों से बचाया और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार भी DMK के समर्थन के कारण लंबे समय तक सत्ता में बनी रही।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि DMK हर “सुख-दुख” में कांग्रेस के साथ खड़ी रही, लेकिन जैसे ही राजनीतिक समीकरण बदले, कांग्रेस ने पहला मौका मिलते ही अपने पुराने सहयोगी को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता की भूखी कांग्रेस ने तमिलनाडु में राजनीतिक लाभ के लिए अपना रुख बदल लिया।

तमिलनाडु की राजनीति में यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि दशकों से राज्य की सत्ता मुख्य रूप से DMK और AIADMK के इर्द-गिर्द घूमती रही है। विजय की एंट्री ने इस पारंपरिक राजनीतिक समीकरण को बदल दिया है।

भाजपा इस कांग्रेस के इस गठबंधन को अवसरवादी राजनीति करार दे रही है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चेन्नई पहुंचे थे।  वामपंथी दलों और अन्य सहयोगियों के समर्थन के बाद ही विजय सरकार बनाने का दावा पेश कर सके थे।

अब सभी की नजर तमिलनाडु विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर टिकी है, जहां विजय सरकार को बहुमत साबित करना होगा।

यह भी पढ़ें:

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, तारीख हुई तय

भारत ने किया MIRV तकनीक वाली अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, 5000KM से ज्यादा रेंज

बांग्लादेशी न्यूज चैनल पर हुमायूं कबीर की मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को धमकी

सुपरस्टार विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, 60 साल बाद राज्य को मिला पहला गैर-द्रविड़ CM

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,096फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें