31.4 C
Mumbai
Tuesday, June 9, 2026
होमदेश दुनियातेजस्वी यादव दो एपिक नंबर का रहस्य बताएं : संबित पात्रा!

तेजस्वी यादव दो एपिक नंबर का रहस्य बताएं : संबित पात्रा!

देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर हमला कर रहे हैं, जो सीधे-सीधे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है।

Google News Follow

Related

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल लगातार झूठे और भ्रामक तरीके से देश की संवैधानिक संस्थाओं की साख पर हमला कर रहे हैं, जो सीधे-सीधे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है।

संबित पात्रा ने तेजस्वी यादव के हालिया बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीते दिन तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि बिहार की वोटर लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया है।

उन्होंने अपना एपिक (ईपीआईसी) नंबर आरएबी2916120 बताया और एक मोबाइल ऐप के जरिए यह दिखाने की कोशिश की कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। लेकिन, इसके तुरंत बाद चुनाव आयोग और पटना के डीएम ने सच्चाई सार्वजनिक कर दी। तेजस्वी यादव का नाम दीघा विधानसभा क्षेत्र में सूचीबद्ध है और उनका असली एपिक नंबर आरएबी0456228 है।

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तेजस्वी यादव जनता को यह बताएं कि उनके पास दो-दो एपिक नंबर कैसे हैं? क्या उन्होंने जानबूझकर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के लिए फर्जीवाड़ा किया है?

उन्होंने कहा कि यह कोई एकमात्र मामला नहीं है, बल्कि पूरा ‘इंडी गठबंधन’ इसी प्रकार के झूठ, भ्रम और फर्जी सूचनाओं पर आधारित राजनीति कर रहा है। क्या तेजस्वी यादव ने अपने अन्य सहयोगियों और राजद के कार्यकर्ताओं के भी दो-दो वोटर कार्ड बनवाए हैं? क्या ये एक बड़ा घोटाला नहीं है?

पात्रा ने आगे कहा कि जब विपक्ष लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठाता है, तो यह सिर्फ सरकार पर हमला नहीं होता, बल्कि ये भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास होता है।

कांग्रेस और राजद पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा, इसलिए वे झूठे आरोपों और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार संविधान और लोकतंत्र के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विपक्ष की इस तरह की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी और जनता 2024 की ही तरह 2025 में भी सच और विकास का साथ देगी।

 
यह भी पढ़ें-

केंद्र ने 35 आवश्यक दवाओं की कीमतों में की कटौती!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,390फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें