25 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियानए संकल्प संग, नया बिहार बनाने अधिकार यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी यादव!

नए संकल्प संग, नया बिहार बनाने अधिकार यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी यादव!

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया में घुस पैठिया का मुद्दा उठाए जाने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन सी बात ये लोग कर सकते हैं।

Google News Follow

Related

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में धीरे-धीरे सरगर्मी बढ़ रही है। इस बीच, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार से ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकल रहे हैं। उन्होंने यात्रा पर निकलने से पहले कहा कि वह नए संकल्प के साथ नया बिहार बनाने के लिए यात्रा पर निकल रहे हैं। ‎

उन्होंने ‎मीडिया से बातचीत में कहा, “आज से हम लोग ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकल रहे हैं, बाकी के जिले जो छूटे हुए थे, उन्हें हम लोग कवर कर रहे हैं। बिहार में बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी को हटाने के लिए किसान और मजदूर के सम्मान के लिए, मां और बहनों की सुरक्षा के लिए और प्रदेश में कल-कारखाने लगाने के संकल्प के साथ इस यात्रा पर निकल रहे हैं।” ‎

‎उन्होंने बताया कि जहानाबाद में पहला कार्यक्रम होगा और उसके बाद नालंदा जिला में कार्यक्रम है। ‎प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया में घुसपैठिया का मुद्दा उठाए जाने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन सी बात ये लोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “उन्हें घुसपैठियों को बाहर भगाने से कौन रोक रहा है? 11 साल से उनकी सरकार है, उनके प्रधानमंत्री रहते घुसपैठिए कैसे घुस गए? 20 साल से बिहार में उनकी सरकार है, घुसपैठिए कैसे घुस गए?”

‎‎उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठिए कौन हैं, यह तो कोई बताए? केवल चुनाव में भाषण देने से नहीं होगा। झारखंड में जब चुनाव था, तब घुसपैठिए थे, अब वहां नहीं हैं?

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के जरिए असल में लोगों को मुद्दों से भटकाना है। असल मुद्दा पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और कार्रवाई है। ‎बिहार के एक मंत्री ने पत्रकार की पिटाई की और गाली-गलौज किया।

2005 के पहले कभी ऐसा होता था कि विपक्ष के नेता को एफआईआर के लिए जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। तेजस्वी यादव ने ‘माई बहन मान योजना’ को लेकर एफआईआर पर कहा कि मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा किया गया है। ‎
यह भी पढ़ें-

अभिनेता आलोक नाथ को एमएलएम फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें