29.8 C
Mumbai
Thursday, June 18, 2026
होमदेश दुनियातेलंगाना: दलबदल करने वाले 10 में से 9 विधायक सीएम रेवंत रेड्डी...

तेलंगाना: दलबदल करने वाले 10 में से 9 विधायक सीएम रेवंत रेड्डी से मिले!

मुख्य विपक्षी दल ने स्पीकर से मांग की है कि मार्च 2024 के बाद कांग्रेस में शामिल हुए सभी दस बीआरएस विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाए। 

Google News Follow

Related

तेलंगाना की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बीते साल बीआरएस से कांग्रेस में शामिल हुए दस में से नौ विधायकों ने रविवार शाम मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की।

इस बैठक का समय बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष को आदेश दिया है कि वह तीन महीने के भीतर इन विधायकों के खिलाफ लंबित अयोग्यता मामलों पर फैसला करें।

बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें कड़ियम श्रीहरी को छोड़कर सभी विधायक मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विधायकों ने स्पीकर गद्दाम प्रसाद कुमार द्वारा जारी नोटिसों पर चर्चा की। ये नोटिस सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जारी किए गए थे।

हालांकि विधायकों का कहना है कि बैठक का मकसद अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग मांगना था, लेकिन राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि नोटिसों का जवाब देने और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि स्पीकर तीन माह के भीतर इस मामले का निपटारा करें। विपक्ष लगातार दबाव बना रहा है कि मार्च 2024 के बाद कांग्रेस में शामिल हुए सभी दस विधायकों को अयोग्य ठहराया जाए।

इन विधायकों में दानम नागेंद्र, टेल्लम वेंकट राव, कड़ियम श्रीहरी, पोचरम श्रीनिवास रेड्डी, एम. संजय कुमार, अरेकापुड़ी गांधी, टी. प्रकाश गौड़, बी. कृष्ण मोहन रेड्डी, जी. महिपाल रेड्डी और काले यादव शामिल हैं। इनमें से अधिकांश ने बीआरएस छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था।

राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले दिनों में इस प्रकरण से राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की निगाहें स्पीकर के फैसले और इन विधायकों की राजनीतिक किस्मत पर टिकी हैं।

​यह भी पढ़ें-

वैश्विक अनिश्चितता में पीयूष गोयल की निर्यातकों से अपील​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,329फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें