29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमराजनीतितेलंगाना बीजेपी में बड़ा झटका: विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी से...

तेलंगाना बीजेपी में बड़ा झटका: विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा!

नेतृत्व परिवर्तन पर जताई नाराज़गी

Google News Follow

तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने सोमवार (30 मई) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह कदम तेलंगाना इकाई के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर उठाया गया है, जिसे टी राजा सिंह ने चौंकाने वाला और निराशाजनक कहा जा रहा है।

राजा सिंह ने भाजपा तेलंगाना अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी को संबोधित करते हुए एक पत्र में लिखा, “मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्री रामचंदर राव को तेलंगाना का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। यह निर्णय न केवल मेरे लिए, बल्कि उन लाखों कार्यकर्ताओं, नेताओं और मतदाताओं के लिए भी चौंकाने वाला और निराशाजनक है, जिन्होंने हर उतार-चढ़ाव में पार्टी का साथ दिया।” उन्होंने पत्र में लिखा कि पार्टी में कई वरिष्ठ नेता, विधायक और सांसद मौजूद हैं जिन्होंने वर्षों तक पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत की है, और जिनमें नेतृत्व करने की क्षमता और जनसंपर्क की शक्ति है।

हालांकि, इस्तीफे के साथ ही टी. राजा सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वह हिंदुत्व की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा, “भले ही मैं पार्टी से अलग हो रहा हूं, लेकिन मैं हिंदुत्व की विचारधारा, अपने धर्म और गोशामहल की जनता की सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहूंगा। मैं हिंदू समुदाय की आवाज और ताकत बनकर खड़ा रहूंगा।”

टी. राजा सिंह तेलंगाना की राजनीति में एक विवादास्पद चेहरा रहे हैं और अक्सर अपने भड़काऊ बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अप्रैल 2025 में राम नवमी के जुलूस के दौरान कथित आपत्तिजनक भाषा और पुलिस को धमकाने के आरोप में उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे।

राजा सिंह का यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पार्टी नेतृत्व रामचंदर राव को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आगे लाने की तैयारी में है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह घटनाक्रम तेलंगाना भाजपा में गहराते अंतर्कलह और नेतृत्व को लेकर असंतोष को उजागर करता है। हालांकि भाजपा नेतृत्व की ओर से अब तक उनके इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजा सिंह के फैसले ने राज्य की राजनीति में हलचल जरूर मचा दी है।

यह भी पढ़ें:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर!

यूपीआई से लेकर पैन तक, एक जुलाई से बदल जाएंगे यह नियम! 

अलीगढ़ में कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, घंटी-घुंघरू की बढ़ी मांग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें