29.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाठाकुर रघुराज सिंह का दावा: पीएम मोदी किसी के आगे नहीं करेंगे...

ठाकुर रघुराज सिंह का दावा: पीएम मोदी किसी के आगे नहीं करेंगे सरेंडर!

उन्‍होंने आगे कहा कि इन लोगों ने देश को बेचा है, इनकी बेचने की आदत पड़ी हुई है और पीएम मोदी पर झूठा आरोप लगाते हैं। इनकी सरकार में हमारे फौजियों के सर कत्लेआम करके पाकिस्तानी ले जाते थे, उसका बदला भी नहीं ले पाते थे।

Google News Follow
उत्तर प्रदेश के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर ‘नरेंदर सरेंडर’ वाली टिप्‍पणी पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी के भी आगे सरेंडर नहीं कर सकते ना हीं किसी के आगे घुटने टेक सकते हैं।

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर ‘नरेंदर सरेंडर’ वाली टिप्‍पणी पर उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी के भी आगे घुटने नहीं टेक सकते। उन्‍होंने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्‍तान को घुटने पर ला दिया।

पाकिस्‍तान ने सीजफायर के लिए याचना की तब जाकर सीजफायर लागू किया गया। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी ने जरूर चीन के सामने घुटने टेक दिए थे, एक लाख करोड़ के यूरेनियम को मनमोहन सरकार में 10 हजार करोड़ में बेच दिया। राजीव गांधी फाउंडेशन के माध्‍यम से इन्‍होंने फंड लिया। ये लोग जरूर घुटने टेकते हैं।
उन्‍होंने आगे कहा कि इन लोगों ने देश को बेचा है, इनकी बेचने की आदत पड़ी हुई है और पीएम मोदी पर झूठा आरोप लगाते हैं। इनकी सरकार में हमारे फौजियों के सर कत्लेआम करके पाकिस्तानी ले जाते थे, उसका बदला भी नहीं ले पाते थे।

ठाकुर रघुराज सिंह ने  बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी को लेकर अपनी राय रखी है। उन्‍होंने बकरा ईद पर कुर्बानी देने की प्रथा पर कहा कि ईमानदारी से कुर्बानी अपने पुत्र की, अपने परिवार के सदस्‍य की दी जाती है। पुराने दौर में राजा महाराजा भी अपने परिवार की कुर्बानी देते थे। कुर्बानी घर से ही शुरू हुई थी, लेकिन, मुस्लिम पक्ष के लोगों ने बकरे की कुर्बानी शुरू कर दी।

उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि जीव हत्या करने के बाद हम अपने पीठ को थपथपा लेते हैं। क्या फायदा है इसका, इसका फायदा तो अल्लाह को भी नहीं होगा। स्वीकार योग्य वही कुर्बानी है जो घर से दी जाए, घर से देने की किसी की हैसियत नहीं है, क्योंकि बेटे की कुर्बानी दोगे तो बेटा सबसे पहले आप को ही काट देगा।

आतंकी हाफिज सईद के बयान को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत के नहीं लेकिन पाकिस्‍तान के पीएम बन सकते हैं। हाफिज सईद ने 6 दिन पहले अपने कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान में कहा कि हिंदुस्तान में मोदी की सरकार काफिरों की सरकार है, वहां पर कांग्रेस की सरकार होनी चाहिए, तब हमको फायदा होगा।

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भोपाल में एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद फैशन वीक में रैंप वॉक से उत्साहित एकता जैन बोलीं- अनुभव शानदार रहा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें