26 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस में जुबानी लोकतंत्र? थरूर अध्यक्ष पद के लिए राहुल के सामने...

कांग्रेस में जुबानी लोकतंत्र? थरूर अध्यक्ष पद के लिए राहुल के सामने ठोकेंगे ताल !

 केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए योग्य उम्मीदवार  

Google News Follow

तो कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी की लड़ाई में आने वाले दिनों में नया मोड़ देखने को मिल सकता  है। कांग्रेस के नेता वरिष्ठ नेता जहां  राहुल गांधी को ही अध्यक्ष पद पर बैठना चाहते हैं। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने इस चुनाव में उतरने की ताल ठोंक रहे हैं। ऐसे में संभावना बढ़ गई है कि आने वाले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा। शशि थरूर ने इस संबंध में कहा था कि चुनाव की अधिसूचना घोषित होने पर देखा जाएगा कि आगे क्या कदम उठाना है।

बहरहाल, केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरण ने कहा कि अगर शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते है तो इसमें बुराई क्या है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। जहां हर कोई चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि शशि थरूर इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। और इस पार्टी में हर कोई चुनाव लड़कर उच्च पद पर बैठ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर थरूर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। क्यों काँग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है।

उन्होंने कहा कि अगर मुझे वोट मिलेगा तो मै भी जीत जाऊंगा। लेकिन ऐसा लगता है कि सुधाकरन को यह जानकारी है कि उन्हें या गांधी परिवार से इतर किसी को भी  इस पद पर नहीं बैठाया जाएगा।  सुधाकरण थरूर के पक्ष में  माहौल बना रहे हैं लेकिन उनको  दरकिनार किया जाएगा। अगर कांग्रेस में ऐसा ही कुछ होता तो अब तक अध्यक्ष पद खाली नहीं रहता। वैसे भी कांग्रेस में लोकतंत्र की बात करने वाले सुधाकरण की कोई बात नहीं सुन रहा है।

  
ये भी पढ़ें

आप भी जानिए कानपुर जिले के इस टोले का नाम दमादनपुरवा क्यों पड़ा? 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें