स्थानीय प्रशासन किस तरह अभी भी उनके प्रभाव में है, यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मालदा में ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को 9 घंटे तक घेरकर रखा गया।
मौजूदा चीफ सेक्रेटरी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का फोन तक नहीं उठाया, तब सीजेआई को कहना पड़ा कि आपको फोन उठाना चाहिए। जिस तरीके से पूरी ब्यूरोक्रेसी का राजनीतिकरण किया गया है, वह सब अब समाप्त होने वाला है। बंगाल से घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर किया जाएगा। भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
उन्होंने तीन राज्यों में चल रहे मतदान पर कहा कि जनता से अपील है कि बड़ी संख्या में आएं और देर शाम तक रिकॉर्ड मतदान करें। लोकतंत्र के महापर्व में अपना अमूल्य वोट देकर अपनी सहभागिता निभाएं।
जहां तक तीनों राज्यों की बात है, तो केरल में हम अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं। जो लोग हमें कहते थे कि आपका वहां खाता नहीं खुलेगा, आज वे भी मान रहे हैं कि भाजपा वहां एक बहुत शक्तिशाली तरीके से लड़ रही है।
संघ पर विपक्षी दलों के बयान पर उन्होंने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है और एक सौ वर्षों से देश की सेवा में, सनातनियों की सेवा में अर्पित है।
बिहार में 13 अप्रैल बाद सरकार गठन प्रक्रिया शुरू होगी: संजय झा



