29 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमदेश दुनियाबंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : प्रतुल शाहदेव

बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी : प्रतुल शाहदेव

स्थानीय प्रशासन किस तरह अभी भी उनके प्रभाव में है, यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मालदा में ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को 9 घंटे तक घेरकर रखा गया।

Google News Follow

Related

भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। रांची में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हम पूरी तरह से पश्चिम बंगाल में बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में करीब 91 लाख फर्जी वोटर थे। यही ममता बनर्जी का मुख्य वोट बैंक था और इसी के सहारे वे जीतती रही हैं, क्योंकि स्थानीय प्रशासन उनके प्रभाव में रहता था।

स्थानीय प्रशासन किस तरह अभी भी उनके प्रभाव में है, यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मालदा में ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को 9 घंटे तक घेरकर रखा गया।

मौजूदा चीफ सेक्रेटरी ने कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का फोन तक नहीं उठाया, तब सीजेआई को कहना पड़ा कि आपको फोन उठाना चाहिए। जिस तरीके से पूरी ब्यूरोक्रेसी का राजनीतिकरण किया गया है, वह सब अब समाप्त होने वाला है। बंगाल से घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर किया जाएगा। भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

उन्होंने तीन राज्यों में चल रहे मतदान पर कहा कि जनता से अपील है कि बड़ी संख्या में आएं और देर शाम तक रिकॉर्ड मतदान करें। लोकतंत्र के महापर्व में अपना अमूल्य वोट देकर अपनी सहभागिता निभाएं।

जहां तक तीनों राज्यों की बात है, तो केरल में हम अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं। जो लोग हमें कहते थे कि आपका वहां खाता नहीं खुलेगा, आज वे भी मान रहे हैं कि भाजपा वहां एक बहुत शक्तिशाली तरीके से लड़ रही है।

संघ पर विपक्षी दलों के बयान पर उन्होंने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है और एक सौ वर्षों से देश की सेवा में, सनातनियों की सेवा में अर्पित है।

देश में कभी भी विपत्ति आती है तो आरएसएस के स्वयंसेवक लोगों के प्रति समर्पित रहते हैं। संघ के स्वयंसेवक देश के लिए सब कुछ त्याग करने के लिए तैयार रहते हैं। कोविड काल के दौरान भी संघ के कार्यकर्ता समर्पित भाव और बिना किसी स्वार्थ के काम करते रहे।
यह भी पढ़ें-

​बिहार में 13 अप्रैल बाद सरकार गठन प्रक्रिया शुरू होगी: संजय झा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें