28 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनिया2026 के चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा: संजय सरावगी

2026 के चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा: संजय सरावगी

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि ओवैसी को चिंता करने की जरूरत नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बीमारी का इलाज जानते हैं।

Google News Follow

Related

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख बनाए जाने पर कहा कि इस साल होने वाले चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस जिसे चाहे जिम्मेदारी दे, लेकिन 2026 में जितने भी राज्यों में चुनाव हैं, वहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। पार्टी जिसे चाहे आगे बढ़ाए, हर चुनाव में हाल एक ही होने वाला है।

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि ओवैसी को चिंता करने की जरूरत नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बीमारी का इलाज जानते हैं। हर बीमारी का अलग इलाज होता है, अलग इंजेक्शन और अलग तरीका। उनके नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।

बीएमसी चुनाव को लेकर सरावगी ने कहा कि सीएम फडणवीस ने ठीक कहा है। इस बार मुंबई में एनडीए का मेयर होगा। बीएमसी चुनावों सहित आने वाले नगर निगम चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए को पूरे देश में जनसमर्थन मिल रहा है। महाराष्ट्र में भी एनडीए को बहुमत मिलेगा और बीएमसी में मजबूत उपस्थिति होगी।

बिहार के गयाजी में हुई एक घटना को लेकर राजद के एक्स पोस्ट पर पलटवार करते हुए सरावगी ने कहा कि राजद को इन मामलों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उनके कार्यकाल में अपराधियों को संरक्षण मिला था। आज अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है, एनकाउंटर हो रहे हैं, अपराधी भयभीत हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और आगे भी होगी।

केकेआर की ओर से बांग्लादेशी क्रिकेटर को रिलीव किए जाने पर सरावगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए बीसीसीआई ने सही फैसला लिया है, हम इसका स्वागत करते हैं।

अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर वहां की सरकार को 100 फीसदी गारंटी देनी चाहिए। उन्होंने लालू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने घोटाले किए हैं, वे बचने वाले नहीं हैं।
 
यह भी पढ़ें- 

निकोलस मादुरो जिसे कहते थे टाइगर, उसे बनाया गया वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,298फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें