29.3 C
Mumbai
Wednesday, October 14, 2026
होमदेश दुनिया'देश बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा'.... इलाहाबाद HC के जज के भाषण...

‘देश बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा’…. इलाहाबाद HC के जज के भाषण पर SC ने लिया संज्ञान

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने नाराजगी जताते हुए संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात की है।

Google News Follow

Related

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव के विश्व हिंदू परिषद समारोह में दिए गए भाषण की खबरों पर संज्ञान लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उनसे जवाब मांगा है। जस्टिस यादव के कथित संबोधन का संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से पूरा विवरण डिटेल में मांगा है।

कहा जा रहा है की इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज शेखर यादव ने अपने विवादित बयान में कहा था, मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि हिंदुस्तान बहुसंख्यकों की इच्छा के हिसाब से चलेगा। भाषण के दौरान उन्होंने ये भी कहा, देश का कानून बहुसंख्यकों के हिसाब से चलेगा क्योंकि घर या फिर समाज में भी बहुमत की राय को ही माना जाता है।

जस्टिस शेखर कुमार यादव ने उठाया था यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा:

रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस शेखर कुमार यादव ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कहा कि यह देश भारत है, यहां रहने वाले भारतीय है। देश एक है और एक संविधान है तो कानून सबका अलग-अलग क्यों है? भारत में हलाला, तीन तलाक नहीं चलने वाला है। आगे उन्होंने कहा, हमारे यहां बच्चा जन्म लेता है तो उसे ईश्वर की तरफ ले जाते हैं, मंत्र बताते हैं, उनके यहां बच्चों के सामने बेजुबानों का बेरहमी से वध किया जाता है। फिर कैसे अपेक्षा की जाती है कि वो बड़ा होकर कैसे उदार बनेगा।

यह भी पढ़ें:

कुर्ला बेस्ट बस दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को 5 लाख की सहायता

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में नूरी जामा मस्जिद पर अतिक्रमण को लेकर बुलडोजर की कारवाई !

“बांग्लादेश में फैली अशांति का मास्टरमाइंड, मुहम्मद यूनुस”

कहा जा रहा है जस्टिस शेखर यादव के इन्हीं बयानों को लेकर खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने जांच शुरू कर दी है।  अब उनके बारे में हाईकोर्ट से डिटेल भी मांगी गई है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने नाराजगी जताते हुए संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने की बात की है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
337,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें