28.1 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमराजनीतिजिस दिन मुझे लगेगा कि यहां राम नहीं है, उस दिन देखूंगी:...

जिस दिन मुझे लगेगा कि यहां राम नहीं है, उस दिन देखूंगी: पंकजा मुंडे

अपने समर्थकों को किया संबोधित

Google News Follow

मुंबई। विपक्षी दलों की अफवाहों से उलट भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने कहा है कि मुझे कुर्सी की लालसा नहीं है। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। नाराज होकर इस्तीफा देने वाले पंकजा समर्थक नेताओं के इस्तीफे स्वीकार नहीं किये जायेंगे। मंगलवार को अपने समर्थकों संबोधित करते हुए पंकजा मुंडे ने यह बात कहीं। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में पंकजा की सांसद बहन प्रीतम मुंडे को मंत्री न बनाये जाने से पंकजा नाराज हैं।

हालांकि वे इस बात से इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कल मैंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिली। दोनों नेताओं से बेहद सम्मान मिला। पार्टी प्रमुख ने कहा है कि कार्यकताओं की नाराजगी दूर की जाएगी। पंकजा ने साफ कर दिया है कि मुझे दबाव तंत्र का इस्तेमाल नहीं करना है। बड़े नेताओं को हमेशा त्याग करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुझे लगेगा कि यहाँ राम नहीं है, उस दिन देखूंगी। में डरने वालो में से नही। मैं घबराने वालो में से नहीं हूं।

सोशल मीडिया पर अफवाहें
दूसरी तरफ़ विपक्षी दलों के नेता दिनभर पंकजा को लेकर अफवाहें फैलाते रहे कि पंकजा मुंडे अपने समर्थक कई विधायको के साथ भाजपा छोड़ कर दूसरी पार्टी में जा रही है। पर पंकजा ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें