29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनिया'स्वदेशी भारत' का सपना साकार हो रहा है : तरुण चुघ!

‘स्वदेशी भारत’ का सपना साकार हो रहा है : तरुण चुघ!

हरियाणा के पंचकूला में 'जीएसटी बचत महोत्सव' पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भाग लिया। 

Google News Follow
देशभर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘जीएसटी बचत महोत्‍सव’ मना रही है। इस दौरान लोगों को जीएसटी में किए गए सुधार और स्‍वदेशी अपनाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा के पंचकूला में ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भाग लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लोगों से स्‍वदेशी उत्‍पादों के इस्‍तेमाल की अपील की।

तरुण चुघ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है और अब देश के 140 करोड़ नागरिकों से आह्वान किया जा रहा है कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाएं।

तरुण चुघ ने बताया कि इस उद्देश्य को लेकर देशभर में 17 हजार सेमिनार आयोजित करने की योजना बनाई गई है। भाजपा कार्यकर्ता देश के कोने-कोने, हर मंडल और जिले में जाकर स्वदेशी के महत्व को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में लोकल और स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि इन उत्पादों में देश के किसानों, युवाओं और कारोबारियों का परिश्रम और पसीना झलकता है। देश में बने स्‍वदेशी उत्‍पादों के इस्‍तेमाल से यहां के उद्यमी और किसान आत्‍मनिर्भर बनेंगे और देश का पैसा देश में ही रहेगा।

तरुण चुघ ने हरियाणा के आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और मन को कष्ट देने वाली घटना है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है और सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने विपक्ष के बयानों पर कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि इस दुखद घड़ी में पूरन कुमार के परिवार के साथ खड़े होने का है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और लोगों से इस संवेदनशील मुद्दे पर संयम और संवेदना दिखाने की अपील की।

यह भी पढ़ें-

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पारी की हार से बचने के लिए वेस्टइंडीज को 97 रन की जरूरत! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें