28.4 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाइंदौर की घटना पर सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए: फौजिया खान!

इंदौर की घटना पर सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए: फौजिया खान!

मेरा मानना है कि देश में इससे बड़ा कोई चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। सरकार को इस पर गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए और कड़े कदम उठाने चाहिए।”

Google News Follow

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों पर एनसीपी (एसपी) की राज्यसभा सांसद फौजिया खान ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “यह एक बेहद दुखद घटना है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है। बच्चे अपनी जान गंवा रहे हैं और लोगों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। मेरा मानना है कि देश में इससे बड़ा कोई चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। सरकार को इस पर गंभीरता से चर्चा करनी चाहिए और कड़े कदम उठाने चाहिए।”

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक पत्रकार पर भड़कने के वायरल वीडियो को लेकर फौजिया खान ने कहा, “यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। सत्ता का नशा कभी भी अच्छा नहीं होता। अगर आप सत्ता में हैं तो आप जिम्मेदार हैं। आप सत्ता में लोगों का अपमान करने के लिए नहीं हैं। गंभीर सवालों पर ध्यान देने की जरूरत है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से किए जाने को लेकर नाना पटोले के बयान पर मची सियासत के बीच फौजिया खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भगवान श्रीराम न्याय के प्रतीक थे। राम राज्य का अर्थ है ऐसा शासन, जहां हर नागरिक और समाज के हर वर्ग के साथ समान व्यवहार हो, उन्हें सम्मान और न्याय मिले।

असल में राम राज्य यही है। इस मार्ग पर चलने वाले महात्मा गांधी थे, जिन्होंने राम राज्य की स्थापना के लिए अथक प्रयास किए। जहां इंसाफ मिलता है, वही राम राज्य है। जो नफरत नहीं फैलाता और शांति का संदेश देता है, वही राम राज्य की ओर बढ़ता है।”

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के ‘विपक्षी पार्टियों को जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ना चाहिए’ वाले बयान पर फौजिया खान ने कहा, “चुनाव जमीनी स्तर पर ही लड़े जाने चाहिए। जब तक कार्यकर्ता मजबूत नहीं होंगे, तब तक कोई भी पार्टी प्रभावी नहीं हो सकती। आज हर जगह पैसों का खेल चल रहा है। कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों की खरीद-फरोख्त हो रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “सदन में चुनाव सुधारों को लेकर हमने कई मुद्दे उठाए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि जिस तरह से चुनाव और एसआईआर प्रक्रिया चलाई जा रही है, जब भी हमने इस पर बोलने की कोशिश की, हमें रोका गया।

यह भी पढ़ें-

नए साल के पहले दिन सेंसेक्स सपाट बंद, ऑटो शेयरों में खरीदारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें