28.2 C
Mumbai
Monday, August 10, 2026
होमदेश दुनियाराज्यपाल बोले, हेमंत सोरेन पर भरोसा रखें छात्र, समस्या जल्द सुलझेगी!

राज्यपाल बोले, हेमंत सोरेन पर भरोसा रखें छात्र, समस्या जल्द सुलझेगी!

रांची में आदिवासी महोत्सव के मंच से राज्यपाल ने कहा कि बातचीत के जरिए छात्रों की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश जारी है।

Google News Follow

Related

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएसी अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को छात्रों से कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भरोसा रखें। वह एक-एक मुद्दे का समाधान निकालने को तत्पर हैं।

रांची में आदिवासी महोत्सव के मंच से राज्यपाल ने कहा कि बातचीत के जरिए छात्रों की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है और इस मामले का समाधान संवाद के माध्यम से निकाला जाना चाहिए।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि इस समय छात्र जिस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, उसके बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही विस्तार से अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने छात्रों से मुख्यमंत्री की ओर से कही गई बातों पर भरोसा रखने की अपील की।

गंगवार ने कहा, ‘मेरी सभी से अपील है कि मुख्यमंत्री ने जो कुछ भी कहा है, उस पर भरोसा रखें। हम अपने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते। बातचीत के जरिए इसका समाधान निकालें।’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस मामले को लेकर काफी चिंतित हैं और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार चर्चा कर रहे हैं। राज्यपाल ने भरोसा जताया कि बातचीत के बाद इस मुद्दे पर किसी समाधान तक पहुंचा जा सकेगा।

राज्यपाल ने कहा कि छात्रों के लिए संवाद के रास्ते खुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्र जब चाहें, उनसे या मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं और अपनी समस्याएं सीधे रख सकते हैं।

रांची में अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के बीच राज्यपाल की यह अपील ऐसे समय आई है, जब सरकार और अभ्यर्थियों के बीच बातचीत के जरिए गतिरोध खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और बातचीत के जरिए समाधान निकालना ही सबसे उचित रास्ता है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,770फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें