32 C
Mumbai
Monday, June 1, 2026
होमदेश दुनियाईरानी नौसेना आधुनिक तकनीक से लैस, उन्नत उपकरणों से सुसज्जित: सय्यारी! 

ईरानी नौसेना आधुनिक तकनीक से लैस, उन्नत उपकरणों से सुसज्जित: सय्यारी! 

उन्होंने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना किसी भी दुश्मन की हरकत के सामने पूरी मजबूती और अधिकार के साथ खड़ी है।

Google News Follow

Related

ईरानी नौसेना और सशस्त्र बलों के पास आधुनिक तकनीकों के अनुरूप सबसे उन्नत उपकरण मौजूद हैं। ऐसा ईरानी सेना के समन्वय के उप प्रमुख रियर एडमिरल हबीबुल्लाह सय्यारी ने नोशहर स्थित इमाम खुमैनी नौसेना विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान कहा।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना किसी भी दुश्मन की हरकत के सामने पूरी मजबूती और अधिकार के साथ खड़ी है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दुश्मन यह समझ ले कि ईरानी क्षेत्र पर किसी भी तरह का हमला अब पहले से कहीं ज्यादा कड़े जवाब के साथ दिया जाएगा।

इस दौरे के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध, कार्यशाला और वैज्ञानिक सुविधाओं का निरीक्षण किया और उसकी क्षमताओं, उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों को करीब से समझा।

इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा उपकरणों की स्थिति और विशेष समुद्री प्रशिक्षण प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की।

वहीं ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के वरिष्ठ अधिकारी यादोल्लाह जावानी ने दावा किया है कि ईरान के विरोधियों ने उसकी ताकत और संकल्प का गलत आकलन किया। उनका कहना है कि तमाम दबावों और चुनौतियों के बावजूद तेहरान पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा है जबकि अमेरिका गिरावट और असफलताओं का सामना कर रहा है।

इलाके में हो रहे व‍िकास का ज‍िक्र करते हुए जावानी ने कहा कि ईरान अब होर्मुज स्ट्रेट पर एक अहम जगह रखता है और 500 साल बाद उसे वह दर्जा मिला है जो ‘ईरानी लोगों का कानूनी हक’ है।

जावानी ने कहा कि आज ईरान ‘विजयी और मजबूत स्थिति’ में है और वह मौजूदा हालात को खत्म करने के लिए अपनी शर्तें पहले ही बता चुका है। उन्होंने कहा, “अब फैसला अमेरिका को करना है।”

अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर बात करते हुए आईआरजीसी कमांडर ने कहा कि वॉशिंगटन के पास दो ऑप्शन हैं, ‘बुरा रास्ता’ और ‘सबसे बुरा रास्ता।’

उनका कहना था कि अमेरिका को यह तय करना होगा कि वह ईरानी जनता के अधिकारों और शर्तों को स्वीकार करेगा या फिर युद्ध जारी रखेगा। जावानी ने दुश्मनों को एक और गलत आकलन से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के सशस्त्र बल पूरी तरह तैयार हैं।

यह भी पढ़ें-

‘खेत बचाओ अभियान’ से किसानों के हित में राष्ट्रव्यापी जनांदोलन: शिवराज!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,462फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें