29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी: दिव्या गौतम!

बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी: दिव्या गौतम!

पटना में दिन-दहाड़े अस्पताल में घुसकर हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। जलभराव और रोज होने वाली दुर्घटनाएं भी बड़ी समस्याएं हैं। 

Google News Follow
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम ने बुधवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र से भाकपा (माले) के टिकट पर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दावा किया कि बिहार में अगली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी और यह युवाओं की सरकार होगी।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दीघा विधानसभा में कई स्थानीय समस्याएं हैं, जिनका समाधान अब तक नहीं हुआ। बिहार में बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे अहम हैं।

पटना में दिन-दहाड़े अस्पताल में घुसकर हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। जलभराव और रोज होने वाली दुर्घटनाएं भी बड़ी समस्याएं हैं। मैं बचपन से दीघा की जनता के मुद्दों को देख रही हूं, लेकिन आज तक स्थानीय विधायक को सक्रिय नहीं देखा।

उन्होंने महागठबंधन और भाकपा (माले) द्वारा उन पर जताए गए भरोसे का हवाला देते हुए कहा कि वह इन मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगी। 2012 में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में कम अंतर से हार का जिक्र करते हुए दिव्या ने कहा कि मैं हारी नहीं, मुझे हराया गया। अब यह नहीं चलेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण के दावों पर तंज कसते हुए दिव्या ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को लॉलीपॉप थमाकर ठगा है। उनके खातों में 10,000 रुपए मदद के तौर पर भेजकर उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश की गई। आशा कार्यकर्ताओं और रसोइयों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। संविदा को नौकरी नहीं माना जा सकता।

दीघा विधानसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती रही है। भाजपा ने यहां से संजीव चौरसिया को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, दीघा विधानसभा से महागठबंधन की ओर से भाकपा (माले) ने दिव्या गौतम को चुनावी मैदान में उतारा है।

भाकपा (माले) नेता शशि यादव ने आईएएनएस से कहा कि पटना विश्वविद्यालय में लगातार संघर्ष करने वाली दिव्या गौतम दीघा विधानसभा में बदलाव की आंधी लाएंगी।

जनता के लिए कोई काम नहीं हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में आपसी सहमति है और एक-दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि एनडीए में भगदड़ मची है, जबकि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है।
यह भी पढ़ें-

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी : सीएम मोहन यादव!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें