30.3 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमदेश दुनियाविपक्ष हार के बाद चुनाव प्रक्रिया पर उठाता है सवाल, ये इनकी...

विपक्ष हार के बाद चुनाव प्रक्रिया पर उठाता है सवाल, ये इनकी पुरानी आदत: ब्रजेश पाठक!

ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष की हार तय है क्योंकि वह तुष्टीकरण की राजनीति करता है, जबकि देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के बाद चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना उनकी पुरानी आदत बन गई है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब विपक्ष जीतता है तो वह चुनाव आयोग या प्रक्रिया पर कोई सवाल नहीं उठाता, लेकिन हार के बाद इसे मुद्दा बनाया जाता है, जो केवल अपनी साख बचाने की कोशिश है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष की हार तय है क्योंकि वह तुष्टीकरण की राजनीति करता है, जबकि देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। उनके अनुसार, देश के युवा, महिलाएं, गरीब और किसान अब विकास और स्थिर नेतृत्व को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे देश में एक बड़े जनादेश के साथ बढ़ रही है।

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह राज्य कभी भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा है, जिसने दुनिया को नई दिशा दी। आज देश में पश्चिम बंगाल से लेकर दक्षिण भारत तक भाजपा का प्रभाव बढ़ रहा है और “कमल” का विस्तार हो रहा है। उन्होंने इस जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने भय की राजनीति को नकार कर भरोसे पर मुहर लगाई है।

उपमुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की बदलती परिस्थितियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार का प्रभाव रहा है। साथ ही सीमावर्ती इलाकों की जनसांख्यिकी में तेजी से बदलाव हो रहा था। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों के बीच पश्चिम बंगाल की जनता ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

ब्रजेश पाठक ने इस दौरान महान हस्तियों को भी नमन किया, जिनमें स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों की विचारधारा और योगदान ने पश्चिम बंगाल की पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश एक नई दिशा में आगे बढ़ रहा है, जहां विकास, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी जा रही है। उनके अनुसार, पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे इसी बदलाव का संकेत हैं और आने वाले समय में इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाक सेना हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए लड़ी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,140फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें